6,6,6,6,6,6.... अफगानिस्तान के खिलाफ अभिषके शर्मा के बल्ले ने उगली आग, ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर 250+ के स्ट्राइक रेट से ठोक डाले 82 रन
Table of Contents
Abhishek Sharma blistering knock: दिल्ली में भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 13 सितंबर को हुआ। टीम इंडिया ने पहले मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की और इंटरनेशनल क्रिकेट में अफगानिस्तान के खिलाफ एक भी मुकाबला न हारने का सिलसिला बरकरार रखा।
अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने 157 का लक्ष्य रखा था, जिसे भारत ने 13.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। टीम इंडिया की जीत में सबसे अहम योगदान ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का रहा, जो अपने पुराने अंदाज में नजर आए और तूफानी पारी खेली।
Abhishek Sharma ने पावरप्ले में मचाई तबाही

जिम्बाब्वे दौरे पर सिर्फ 11 रन बनाने वाले अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) पर अफगानिस्तान सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव था लेकिन उन्होंने पहले ही मुकाबले में अपने बल्ले से धूम मचा दी। अभिषेक ने शुरुआत से ही आक्रामक रवैया अपनाया और अफगानिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उनकी तूफानी बल्लेबाजी के कारण ही भारत ने पावरप्ले में 80 से ज्यादा रन बनाए।
32 गेंदों में जड़े 82 रन, चौकों-छक्कों की बारिश से फैंस को किया एंटरटेन
पावरप्ले खत्म होने के बाद, अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उनकी फिफ्टी 22 गेंदों में आई। इसके बाद भी वे नहीं रुके और चौके-छक्के लगाते रहे। हालांकि, वे शतक से चूक गए और 11वें ओवर में पवेलियन लौट गए। उनके बल्ले से 32 गेंदों में 82 रनों की पारी आई।
इस दौरान अभिषेक शर्मा ने सात चौके और सात छक्के लगाए। उनका बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 256.25 का रहा। इससे साफ पता चलता है कि उन्होंने एक बार फिर से अपनी तूफानी बल्लेबाजी से मैच को एकतरफा बना दिया।
T20 में सबसे तेज 6000 रन बनाने के मामले में तोड़ा आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने एक खास उपलब्धि भी हासिल की। उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 6000 रन पूरे किए। इस माइलस्टोन को गेंदों के लिहाज से हासिल करने के मामले में अभिषेक दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए। उन्होंने वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल को पछाड़ा। रसेल ने 3550 गेंदों में ऐसा किया था। वहीं, अभिषेक ने 3420 गेंदों का सहारा लिया।
इस लिस्ट में सबसे ऊपर न्यूजीलैंड के फिन एलन हैं। एलन ने 3386 गेंदों में 6000 टी20 रन पूरे किए थे, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा गेंदों के लिहाज से सबसे तेज हैं।
सबसे तेज 6000 T20 रन (गेंदों के हिसाब से):
- 3386 - फिन एलन
- 3420 - अभिषेक शर्मा *
- 3550 - आंद्रे रसेल
- 3681- टिम डेविड
- 3857 - विल जैक्स/ फिल सॉल्ट
यह भी पढ़ें: IND vs AFG Today Match Prediction, 2nd T20I – जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच भविष्यवाणी