हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में बरकरार रही टीम इंडिया की बादशाहत, एशिया कप में 8वीं बार चैंपियन बना भारत

Published - 14 Sep 2026, 11:36 AM | Updated - 14 Sep 2026, 01:01 PM

Team India 51

एशिया कप में टीम इंडिया (Team India) का दबदबा जारी है। पुरुष टीम हो या महिला टीम, दोनों ने ही इस टूर्नामेंट में अपनी बादशाहत कायम कर रखी है। भारत की पुरुष टीम ने सबसे ज्यादा 9 बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। वहीं, दुबई में 28 अगस्त से 13 सितंबर तक एशिया कप के महिला टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। इसके फाइनल में भारतीय महिला टीम ने बाजी मारते हुए 8वीं बार खिताब अपने नाम किया।

महिला एशिया कप 2026 का आयोजन टी20 फॉर्मेट में हुआ। इसी वजह से जब BCCI ने स्क्वाड की कमान अनुभवी हरमनप्रीत कौर को सौंपी थी, तो काफी फैंस ने विरोध किया था, क्योंकि वे चाहते थे कि स्मृति मंधाना को कमान मिले। हालांकि, बोर्ड ने हरमनप्रीत पर भरोसा कायम रखा और अब उन्होंने अपनी शानदार कप्तानी से भारतीय टीम (Team India) को चैंपियन बना दिया।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में Team India ने जीता एशिया कप 2026

Team India 52

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2026 के फाइनल मैच में टीम इंडिया (Team India) ने श्रीलंका के खिलाफ 72 रनों से जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। इस मैच में पूरी तरह से भारत का दबदबा देखने को मिला। पहले खेलते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 111 रन ही बना पाई।

फाइनल में इन भारतीय खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

इस मुकाबले में भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने 39 गेंदों में 174.35 की स्ट्राइक रेट से 68 रनों की पारी खेली। इस दौरान नौ चौके और दो छक्के भी लगाए। उनके अलावा उपकप्तान स्मृति मंधाना भी शानदार लय में नजर आईं। उन्होंने भी अर्धशतक बनाते हुए 39 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 59 रन बनाए।

टीम इंडिया (Team India) के लिए गेंदबाजी में स्पिनर्स का बोलबाला रहा। बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज श्री चरणी सबसे ज्यादा सफल रहीं। उन्होंने चार विकेट अपने नाम किए। दीप्ति शर्मा ने भी कमाल की गेंदबाजी करते हुए तीन खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया।

8 बार टीम इंडिया कर चुकी है एशिया कप का टाइटल अपने नाम

एशियाई टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया (Team India) का दबदबा रहा है। यही कारण है कि सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी अपने नाम की है। महिला टीमों के बीच एशिया कप की शुरुआत 2004 में हुई थी। इसके पहले चार संस्करण वनडे फॉर्मेट में हुए, जो भारत ने जीते। इसके बाद, 2012 से टी20 फॉर्मेट में इसका आयोजन हुआ और अगले दो संस्करणों में भी टीम इंडिया ने बाजी मारी।

हालांकि, 2018 में बांग्लादेश की महिला टीम ने बड़ा उलटफेर किया और पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की। इसके बाद, टीम इंडिया ने अगले संस्करण में भी वापसी की और 2022 में टूर्नामेंट फिर जीता। 2024 में श्रीलंका चैंपियन बनी और 2026 में फिर से भारत ने जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,6,6.... अफगानिस्तान के खिलाफ अभिषके शर्मा के बल्ले ने उगली आग, ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर 250+ के स्ट्राइक रेट से ठोक डाले 82 रन

Tagged:

harmanpreet kaur india women cricket team Women's Asia Cup 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com