दूसरे टी20 में इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी टीम इंडिया, अभिषेक, वैभव, तिलक, अर्शदीप..
Table of Contents
Team India playing XI: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो गया है। दिल्ली में खेली जा रही इस सीरीज का पहला मैच रविवार, 13 सितंबर को खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए 1-0 की बढ़त बना ली।
इस मैच को जीतने में टीम इंडिया (Team India) को खास परेशानी नहीं हुई। अफगानिस्तान ने 157 का लक्ष्य दिया, जिसे भारत ने अभिषेक शर्मा की 82 रनों की पारी की बदौलत 13.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। अब सभी की नजर दूसरे मैच पर है, क्योंकि इसमें भारत को जीत मिली तो फिर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना लेगा।
15 सितंबर को दिल्ली में ही Team India की अफगानिस्तान से दूसरे मैच में होगी टक्कर

जून में भारत ने अफगानिस्तान की एक टेस्ट और तीन वनडे के लिए मेजबानी की थी लेकिन इस बार अफगान टीम होस्ट कर रही है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड बनाया है। इसी वजह से तीनों ही मैच यहीं खेले जाएंगे। अब दूसरा मुकाबला मंगलवार, 15 सितंबर को होगा।
टीम इंडिया (Team India) की नजर इस मैच में भी जीत हासिल करते हुए अजेय बढ़त लेकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी। वहीं, अफगानिस्तान के सामने सीरीज बचाने की बड़ी चुनौती होगी। अब देखना होगा कि इन दोनों में किसे अपने मकसद में कामयाबी मिलती है।
दूसरे मैच के लिए भारत की प्लेइंग XI में एक बदलाव की संभावना
टीम इंडिया (Team India)ने सीरीज के पहले मैच में जिस तरह से प्रदर्शन किया, उसे देखते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे मुकाबले में प्लेइंग XI में ज्यादा फेरबदल की संभावना नजर नहीं ना रही है। एकमात्र बदलाव संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी के रूप में हो सकता है। पहले मैच में सूर्यवंशी के बजाय सैमसन को मौका मिला लेकिन वे कुछ खास नहीं कर पाए और 8 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गए।
इसी वजह से वैभव सूर्यवंशी को दूसरे मैच के लिए टीम इंडिया (Team India) अपनी प्लेइंग XI में वापस ला सकती है। सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया था और 151 रन के साथ टॉप-स्कोरर रहे थे।
अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बाद पाकिस्तान पर चला ICC का चाबूक, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंशिप में सुनाई कड़ी सजा
Tagged:
team india shreyas iyer IND vs AFG jasprit bumrah Tilak Varma Arshdeep Singh Vaibhav Sooryavanshi