भारतीय पुरुष-महिला टीम के मोहसिन नकवी से ट्रॉफी न लेने के फैसले का देवजीत सैकिया ने किया समर्थन, कहा: “देश विरोधियों से ट्रॉफी नहीं लेंगे....”

Published - 14 Sep 2026, 09:28 AM | Updated - 14 Sep 2026, 10:08 AM

Devajit Saikia

Devajit Saikia's Statement on Asia Cup Trophy: एशिया कप 2026 में महिला टीमों की टक्कर हुई, जिसके फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से हराया। दुबई में खेले गए इस टूर्नामेंट के दौरान हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने एक भी मैच नहीं गंवाया और यह सिलसिला फाइनल में तक जारी रहा। हालांकि, खिताबी मैच जीतने के बाद, टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी स्वीकार नहीं की।

इससे सभी के मन में 2025 में पुरुष टीमों के बीच खेले गए एशिया कप की यादें ताजा हो गईं। उस दौरान भी विजेता भारत ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली थी। अब इस संबंध में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया (Devajit Saikia) का बयान सामने आया है और उन्होंने पुरुष और महिला टीम के फैसले का समर्थन किया।

फाइनल जीतने के बाद भारतीय महिला टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

Devajit Saikia 1

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए महिला एशिया कप फाइनल को देखने के लिए कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं। मोहसिन नकवी के अलावा देवजीत सैकिया (Devajit Saikia) और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद थे। BCCI के इन दोनों बड़े अधिकारियों के सामने टीम इंडिया ने नकवी से ट्रॉफी नहीं ली।

मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी न लेने को लेकर Devajit Saikia क्या बोले?

इस कंट्रोवर्सी के बाद, देवजीत सैकिया (Devajit Saikia) ने साफ किया कि भारतीय महिला टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी न लेकर पिछले साल पुरुष टीम के फैसले का समर्थन किया है। IANS से बात करते हुए सैकिया ने कहा,

"हमारी पुरुष टीम ने डेढ़ साल पहले एशिया कप जीता था। और अप्रैल 2025 की पहलगाम घटना के बाद हमारी पूरी स्थिति बदल गई। इसके बाद, हमारे नागरिकों का हम पर दबाव था कि हमें अपने पड़ोसी देश के साथ कोई संबंध नहीं रखना चाहिए और न ही उनके साथ क्रिकेट खेलना चाहिए। लेकिन हमारी सरकार की नीति है कि हमें मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में हर देश के खिलाफ खेलना चाहिए।

"लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम हमारे लिए तय की गई हर शर्त को मानेंगे। हमारा सैन्य संघर्ष अभी भी जारी है। हमारे देश के हितों के खिलाफ काम करने वाले मुख्य नेताओं में से एक से हम ट्रॉफी नहीं ले सकते। महिला टीम ने पिछले साल पुरुष टीम द्वारा लिए गए फैसले का समर्थन किया है।"

भारतीय महिला टीम के प्रदर्शन की देवजीत सैकिया ने की जमकर तारीफ

देवजीत सैकिया (Devajit Saikia) ने महिला एशिया कप 2026 में हरमनप्रीत कौर की टीम के प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की और कहा कि ट्रॉफी न लेने से भारतीय टीम के अच्छे प्रदर्शन को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा,

"इससे हमारी टीम के प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ता। हमने अपने सभी मैच एकतरफा अंदाज में जीते हैं। भारत में महिला क्रिकेट बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है और इससे बड़ा सबूत और क्या हो सकता है। हमारी पूरी प्लानिंग 2026 ICC T20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर की जा रही है। इस टूर्नामेंट की सबसे अच्छी बात यह है कि भारत ने बाकी सभी को पीछे छोड़ दिया है और बहुत आगे निकल गया है।"

यह भी पढ़ें: पुरुष टीम के बाद अब भारतीय महिला टीम ने भी किया एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार, स्टेज पर इंतजार करते रह गए मोहसिन नकवी

Tagged:

team india bcci india women cricket team Mohsin Naqvi Devajit Saikia Asia Cup Trophy Controversy
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com