पुरुष टीम के बाद अब भारतीय महिला टीम ने भी किया एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार, स्टेज पर इंतजार करते रह गए मोहसिन नकवी

Published - 14 Sep 2026, 09:00 AM | Updated - 14 Sep 2026, 09:28 AM

Asia Cup Trophy

Asia Cup Trophy: दुबई में महिला एशिया कप 2026 का आयोजन हुआ। इसके फाइनल में भारतीय महिला टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रन से हराया। पहले खेलते हुए टीम इंडिया ने 5 विकेट खोकर 183 रन बनाए, जवाब में श्रीलंकाई टीम पूरे ओवर खेलकर 111 रन ही बना पाई। भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों का प्रदर्शन लाजवाब रहा।

हालांकि, पिछले साल खेले गए एशिया कप की तरह ही इस बार भी ट्रॉफी (Asia Cup Trophy) को लेकर कंट्रोवर्सी देखने को मिली। 2025 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन और पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था। ऐसा ही कुछ इस बार हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला टीम ने भी किया।

भारतीय महिला टीम ने मोहसिन नकवी के हाथों Women's Asia Cup Trophy नहीं ली

Asia Cup Trophy 1

10 सितंबर को खेले गए पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराने के बाद भारतीय टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। तभी से यह चर्चा शुरू हो गई थी कि महिला टीम मोहसिन नकवी से एशिया कप ट्रॉफी (Asia Cup Trophy) लेगी या फिर पुरुष टीम की तरह ही बहिष्कार करेगी।

इसी वजह से श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में भारत की जीत के बाद, फैंस की नजर प्रेजेंटेशन सेरेमनी पर थी। भारतीय महिला टीम ने पुरुष टीम वाली अप्रोच को अपनाया और मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली।

स्टेज पर इंतजार करते रहे नकवी, टीम इंडिया गई ड्रेसिंग रूम

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि फाइनल के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी के लिए मोहसिन नकवी स्टेज पर मौजूद होते हैं। लेकिन टीम इंडिया की तरफ से ज्यादातर लोग ड्रेसिंग रूम वापस चले गए थे। स्मृति मंधाना मैदान पर नजर आईं लेकिन जैसे ही उन्होंने नकवी को स्टेज पर देखा, वह भी वापस चली गईं।

मोहसिन नकवी ने कुछ देर इंतजार किया लेकिन फिर समझ गए कि भारतीय टीम उनसे ट्रॉफी (Asia Cup Trophy) नहीं लेना चाहती है और वे स्टेडियम से बाहर चले गए।

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से टीम इंडिया ने बदला रवैया

बता दें कि पिछले साल अप्रैल में पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। इसके बाद, भारतीय सेना की तरफ से 'ऑपरेशन सिंदूर' किया गया और पाकिस्तान में घुसकर कई आतंकी ठिकाने नष्ट किए। वहीं, एशिया कप के दौरान भारतीय टीम ने पाकिस्तानी टीम के साथ हैंडशेक नहीं किया और फाइनल जीतने के बाद मोहसिन नकवी से ट्रॉफी भी नहीं ली थी। अब ऐसा ही भारतीय महिला टीम ने भी किया है।

यह भी पढ़ें: एक साथ 3 भारतीय खिलाड़ी निकले वेस्टइंडीज, वहां जाकर कर लिया अपना डेब्यू

Tagged:

harmanpreet kaur india women cricket team Mohsin Naqvi Women's Asia Cup 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com