एक साथ 3 भारतीय खिलाड़ी निकले वेस्टइंडीज, वहां जाकर कर लिया अपना डेब्यू
Table of Contents
WCPL 2026: वेस्टइंडीज में इन दिनों महिला कैरेबियन लीग यानी WCPL का आयोजन हो रहा है। इस लीग में कई देशों की महिला खिलाड़ी खेल रही हैं, जिसमें भारत का नाम भी शामिल है। वैसे तो टीम इंडिया के पुरुष खिलाड़ियों को बिना संन्यास के विदेशी लीगों में खेलने की इजाजत नहीं होती है लेकिन महिला प्लेयर्स के साथ यह नियम लागू नहीं होता है।
इसी वजह से कई भारतीय खिलाड़ी महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग में अपना जलवा दिखा रही हैं। वहीं, अब एक ही टीम में तीन भारतीय खिलाड़ी शामिल हो गई हैं, जिनका यह डेब्यू सीजन है।
WCPL में इस टीम में तीन भारतीय खिलाड़ी शामिल

भारतीय टीम की धाकड़ बल्लेबाज हरलीन देओल महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन के लिए बारबाडोस ट्रिडेंट्स के साथ जुड़ गई हैं। यह टीम टूर्नामेंट की गत चैंपियन हैं और अब इसके लिए हरलीन भी खेलती नजर आएंगी। यह खिलाड़ी महिला एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं।
इसी वजह से हरलीन ने महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलने का फैसला किया है। भारत की यह बल्लेबाज बारबाडोस पहुंच गई हैं और ट्रिडेंट्स टीम में अपने पांचवें विदेशी खिलाड़ी के तौर पर शामिल हो गई हैं।
बारबाडोस ट्रिडेंट्स में हरलीन के अलावा ये दो भारतीय खिलाड़ी भी WCPL के लिए शामिल
WCPL के लिए बारबाडोस ट्रिडेंट्स में भारत की तरफ से सिर्फ हरलीन देओल ही नहीं शामिल हैं। उनके अलावा किरण नवगिरे और पूजा वस्त्राकार भी इसी टीम का हिस्सा हैं। इन दोनों ने अभी तक दो-दो मैच खेले हैं। किरण ने 36 रन बनाए हैं। वहीं, पूजा ने दो कोई भी विकेट नहीं लिया है। अब इन दोनों के साथ हरलीन भी जुड़ गई हैं।
अब तक ऐसा रहा है हरलीन देओल का टी20 करियर
हरलीन देओल ने भारत के लिए 28 T20I मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 20 पारियों में 92.01 के स्ट्राइक रेट से 311 रन बनाए हैं। उन्होंने आखिरी बार मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए खेला था। गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के लिए भी खेल चुकीं देओल ने 28 WPL मैचों में 115.68 के स्ट्राइक रेट से 649 रन बनाए हैं।
WCPL 2026 में बारबाडोस ट्रिडेंट्स की स्थिति
महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग में बारबाडोस ट्रिडेंट्स ने अभी तक दो ही मैच खेले हैं। इस दौरान ट्रिडेंट्स की टीम ने एक मैच में जीत दर्ज की है और एक में हार का सामना किया है। यह टीम 2 मैचों में 2 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।
यह भी पढ़ें: नवीन-उल-हक ने चुना दुनिया का सबसे मुश्किल बल्लेबाज, कोहली नहीं बल्कि इस दिग्गज का लिया नाम