नवीन-उल-हक ने चुना दुनिया का सबसे मुश्किल बल्लेबाज, कोहली नहीं बल्कि इस दिग्गज का लिया नाम

Published - 13 Sep 2026, 03:30 PM

Naveen-ul-Haq

अफगानिस्तान को भारत के खिलाफ 13 सितंबर से दिल्ली में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। भारत में सीरीज होने के बावजूद मेजबानी अफगानिस्तान कर रहा है। इसके लिए अफगान टीम के स्क्वाड में तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक़ (Naveen-ul-Haq) की भी वापसी हुई है, जो दो साल में एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेले हैं।

नवीन-उल-हक़ को सबसे छोटे फॉर्मेट में कमाल का तेज गेंदबाज माना जाता है। उनके पास काफी सारे वेरिएशन हैं, जिससे बल्लेबाजों को तंग करते हैं। अब इस खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ सीरीज के आगाज से पहले उस बल्लेबाज का नाम बताया है, जिसे गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल काम है।

Naveen Ul Haq 1

IND vs AFG टी20 सीरीज से पहले ब्रॉडकास्टर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक के साथ खास रैपिड-फायर राउंड खेला। इस दौरान नवीन से कई सवाल किए गए लेकिन उनसे सबसे पहले यही पूछा गया कि वे किस बल्लेबाज को गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल मानते हैं।

इस अफगानिस्तान गेंदबाज ने ज्यादा समय नहीं लिया और भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा का नाम लिया। नवीन-उल-हक़ ने विराट कोहली का जिक्र नहीं किया।

विराट की तुलना में रोहित का नवीन के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड

इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और अफगानिस्तान का सामना कई बार हो चुका है। इसी वजह नवीन-उल-हक़ ने रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों के ही विरुद्ध गेंदबाजी की है। हालांकि, विराट को नवीन के सामने ज्यादा सफलता नहीं मिली है लेकिन रोहित का रिकॉर्ड सॉलिड हैं और वे एक बार भी इस अफगान गेंदबाज के सामने आउट भी नहीं हुए हैं।

विराट कोहली ने 3 पारियों में 22 गेंदों का सामना किया है और 22 रन ही बनाए हैं। वहीं, रोहित शर्मा ने 2 पारियों में नवीन-उल-हक़ के खिलाफ 30 गेंदों में 53 रन जड़े हैं। इस दौरान आठ चौके और एक छक्का भी लगाया है। उनका स्ट्राइक रेट 176.66 है। शायद यही कारण है कि रोहित के सामने नवीन को गेंदबाजी करना मुश्किल लगता है।

दो साल में पहली बार अफगानिस्तान के लिए खेलते आएंगे नजर

दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अफगानिस्तान के लिए अपना अंतिम मैच दिसंबर 2024 में खेला था। इसके बाद से वे लगातार चोटिल रहे और यही कारण रहा कि उन्हें अफगान टीम की तरफ से खेलने का मौका ही नहीं मिला। हालांकि, अब वे फिट होकर वापस आ गए हैं और उनकी वापसी से अफगानिस्तान का तेज गेंदबाज विभाग मजबूत हुआ है। नवीन ने अभी तक 48 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 7.78 की इकॉनमी से रन खर्च करते हुए 67 विकेट झटके हैं।

Tagged:

Virat Kohli Rohit Sharma IND vs AFG T20 Series Naveen-ul-Haq
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com