टीम इंडिया का वो खतरनाक गेंदबाज, जिसने दोनों पारी में नहीं दिया एक भी रन, चटकाएं दनादन विकेट
Table of Contents
टीम इंडिया (Team India) 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज करने वाली है। इसके बाद, एशियन गेम्स में हिस्सा लेगी और वेस्टइंडीज की भी मेजबानी करेगी। हालांकि, इस दौरान सिर्फ व्हाइट बॉल मुकाबले ही होंगे। टेस्ट में भारत को 19 नवंबर से पहले कोई भी मैच नहीं खेलना है।
इसी वजह से टीम इंडिया (Team India) के लिए सिर्फ टेस्ट में नजर आने वाले कई खिलाड़ी अलग-अलग जगह पर खेलते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही कुछ बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार भी कर रहे हैं। वे काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं, जहां उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जिसे 131 साल के इतिहास में सिर्फ एक ही गेंदबाज कर पाया था।
Team India के स्पिनर मानव सुथार ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रचा अनोखा इतिहास

भारत (Team India) के श्रीलंका दौरे से पहले मानव सुथार ने वारविकशायर को काउंटी चैंपियंस के दो मुकाबलों के लिए ज्वाइन किया था। यह उनका पहला काउंटी सीजन था। हालांकि, इसके बाद वे श्रीलंका टूर के लिए वापस आ गए लेकिन जैसे ही यह दौरा खत्म हुआ, वे वापस से वारविकशायर से जुड़ गए।
अब टीम इंडिया (Team India) के इस स्पिनर ने इतिहास रचा और फर्स्ट-क्लास क्रिकेट के इतिहास में ऐसे दूसरे खिलाड़ी बन गए, जिन्होंने दोनों पारियों में बिना कोई रन दिए कम से कम एक विकेट लिया।
दोनों पारियों में नहीं दिया कोई रन, झटके कुल 3 विकेट
टीम इंडिया (Team India) के लिए इसी साल डेब्यू करने वाले मानव सुथार ने वारविकशायर से दोबारा जुड़ने के बाद, हैम्पशायर के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेला और दोनों पारियों को मिलाकर कुल 7 विकेट चटकाए। वहीं, अपने दूसरे मैच में ग्लेमोर्गन के खिलाफ कुल 3 विकेट लेकर इतिहास रच दिया।
मानव सुथार ने दोनों पारियों में कोई भी रन नहीं दिया और 3 विकेट लिए। उन्होंने पहली पारी में महज तीन गेंदें डालीं और बिना कोई रन दिए एक विकेट झटका। इसके बाद, दूसरी पारी में दो ओवर ही डाले और दोनों मेडन रहे। इस दौरान उन्होंने दो विकेट लिए।
131 साल पहले हुआ था ऐसा कारनामा, सुथार ने इतिहास दोहराया
मानव सुथार फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक मैच की दोनों पारियों में बिना कोई रन दिए कम से कम एक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने। उनसे पहले इंग्लैंड के शुरुआती दौर के खिलाड़ी टॉम हेवर्ड ने 1895 में ओवल में सरे के खिलाफ लीसेस्टरशायर के लिए खेलते हुए दो पारियों में छह गेंदों पर तीन विकेट लिए थे।
ग्लेमोर्गन की करारी हार, महज दो दिन में वारविकशायर को मिली जीत
कार्डिक में 8 सितंबर से वारविकशायर और ग्लेमोर्गन के बीच मुकाबला शुरू हुआ, जो महज दो दिन में ही खत्म हो गया। वारविकशायर ने अपनी दमदार गेंदबाजी की मदद से एक पारी और 257 रनों से जीत दर्ज की। मैच में ग्लेमोर्गन की टीम पहली पारी में 69 पर सिमट गई। इसके बाद, वारविशकयर ने 391 रन बनाकर 322 रनों की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में भी ग्लेमोर्गन का बेहद खराब प्रदर्शन रहा और 65 के स्कोर पर पूरी टीम ऑल आउट हो गई।
यह भी पढ़ें: 7 देशों के टूर्नामेंट की तारीखों का हुआ ऐलान, पाकिस्तान समेत इन 6 टीमों से भारत लेगा टक्कर