7 देशों के टूर्नामेंट की तारीखों का हुआ ऐलान, पाकिस्तान समेत इन 6 टीमों से भारत लेगा टक्कर

Published - 12 Sep 2026, 01:03 PM | Updated - 12 Sep 2026, 01:48 PM

India 2

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स के तीसरे सीजन का पूरा शेड्यूल जारी हो गया है। इस साल यह टूर्नामेंट 3 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक यूएई में खेला जाएगा। इसी वजह से मुकाबलों का आयोजन शारजाह क्रिकेट स्टेडियम और दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा।

7 टीमों वाले टूर्नामेंट में भारत (India), पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज के साथ-साथ बांग्लादेश भी नजर आएगा, जो पहली बार हिस्सा बना है। WCL टूर्नामेंट का पिछला सीजन दक्षिण अफ्रीका की टीम ने जीता था।

WCL 2026 का पूरा शेड्यूल हुआ जारी, जानें फॉर्मेट

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स की 3 से 18 अक्टूबर तक होने की जानकारी पहले ही सामने आ गई थी लेकिन तब पूरा कार्यकम नहीं जारी किया गया था। वहीं, वेन्यू को लेकर भी डिटेल्स सामने नहीं आई थीं लेकिन यह जरूर बताया गया था कि इस बार इंग्लैंड से बाहर टूर्नामेंट का आयोजन होगा।

इस बार भी हर टीम दूसरी टीम से एक-एक बार टक्कर लेगी और कुल छह मैच खेलेगी। लीग स्टेज के दौरान 21 मैच होंगे। इसके बाद टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल मुकाबले खेलेंगी और फिर इनकी विजेता टीमों के बीच फाइनल होगा। इस तरह कुल 24 मैच खेले जाएंगे।

10 अक्टूबर को India का पाकिस्तान से होगा सामना

WCL 2026 के कार्यक्रम के अनुसार, इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस (India Champions vs Pakistan Champions) की टक्कर शनिवार, 10 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगी। इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला जरूर निर्धारित है, लेकिन यह मैच होगा या नहीं, अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

पिछली बार भारतीय खिलाड़ियों ने लीग स्टेज और फिर सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना कर दिया था। इसी वजह से दोनों ही मैच रद्द करने पड़े थे। अब देखना होगा कि इस बार भारतीय टीम (India Champions) की तरफ से क्या अप्रोच देखने को मिलता है।

पाकिस्तान के अलावा इन टीमों से भी India Champions की होगी टक्कर

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स में 2026 में इंडिया की टीम भी कुल छह मैच खेलेगी। इंडिया चैंपियंस अपने अभियान का आगाज 3 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ करेगी। इसके बाद, उसका सामना इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज से होगा। ये मुकाबला क्रमशः 4, 6, 10, 11 और 13 अक्टूबर को होंगे।

WCL 2026 का पूरा शेड्यूल

तारीख मैच 1 – शाम 5:00 बजे (IST) मैच 2 – रात 9:00 बजे (IST) वेन्यू
3 अक्टूबर इंडिया चैंपियंस vs ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस पाकिस्तान चैंपियंस vs बांग्लादेश चैंपियंस शारजाह
4 अक्टूबर दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस vs वेस्टइंडीज चैंपियंस इंडिया चैंपियंस vs इंग्लैंड चैंपियंस शारजाह
5 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस vs पाकिस्तान चैंपियंस बांग्लादेश चैंपियंस vs इंग्लैंड चैंपियंस शारजाह
6 अक्टूबर इंडिया चैंपियंस vs दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस पाकिस्तान चैंपियंस vs वेस्टइंडीज चैंपियंस शारजाह
7 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस vs बांग्लादेश चैंपियंस इंग्लैंड चैंपियंस vs वेस्टइंडीज चैंपियंस शारजाह
8 अक्टूबर आराम का दिन शारजाह
9 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस vs दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस बांग्लादेश चैंपियंस vs वेस्टइंडीज चैंपियंस दुबई
10 अक्टूबर इंग्लैंड चैंपियंस vs दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस इंडिया चैंपियंस vs पाकिस्तान चैंपियंस दुबई
11 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस vs वेस्टइंडीज चैंपियंस इंडिया चैंपियंस vs बांग्लादेश चैंपियंस दुबई
12 अक्टूबर पाकिस्तान चैंपियंस vs दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस दुबई
13 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस vs इंग्लैंड चैंपियंस इंडिया चैंपियंस vs वेस्टइंडीज चैंपियंस शारजाह
14 अक्टूबर इंग्लैंड चैंपियंस vs पाकिस्तान चैंपियंस बांग्लादेश चैंपियंस vs दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस शारजाह
15 अक्टूबर आराम का दिन शारजाह
16 अक्टूबर सेमीफाइनल सेमीफाइनल शारजाह
17 अक्टूबर आराम का दिन शारजाह
18 अक्टूबर ग्रैंड फाइनल शारजाह

यह भी पढ़ें: 'उसे आप इग्नोर नहीं कर सकते...' इस खिलाड़ी के पक्ष में उतरे सौरव गांगुली, जगह देने की उठाई मांग

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com