'उसे आप इग्नोर नहीं कर सकते...' इस खिलाड़ी के पक्ष में उतरे सौरव गांगुली, जगह देने की उठाई मांग

Published - 12 Sep 2026, 11:31 AM | Updated - 12 Sep 2026, 12:05 PM

Sourav Ganguly

Sourav Ganguly big statement for Mohammed Shami: तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को डेढ़ साल से ज्यादा होने के बावजूद टीम इंडिया में वापसी का मौका नहीं मिला है। शमी घरेलू क्रिकेट में लगातार नजर आ रहे हैं और उनका प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। इसके बावजूद हेड कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर उन्हें सिलेक्शन-योग्य नहीं मान रहे हैं।

इसी वजह से फैंस को लगता है शमी को जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) इससे इत्तेफाक नहीं रखते हैं। गांगुली ने शमी की तारीफ करते हुए कहा कि वे अच्छा कर रहे हैं लेकिन उनका सिलेक्शन क्यों नहीं हो रहा है, इसके पीछे का कारण बता पाना मुश्किल है।

मोहम्मद शमी के चयन पर Sourav Ganguly ने दिया बड़ा बयान

Sourav Ganguly 1

36 साल के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के रूप में खेला था। इसके बाद से ही उन्हें किसी फॉर्मेट के लिए नहीं चुना गया है। शमी के चाहने वाले आरोप लगा रहे हैं कि चयन समिति दिग्गज खिलाड़ी को इग्नोर कर रही है लेकिन सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ऐसा नहीं मानते। गांगुली ने कहा कि उन्हें भी एक साल के लिए ड्रॉप किया गया था, लेकिन बाद में वापसी करने में सफल रहे।

सौरव गांगुली ने खुद का उदाहरण देकर समझाया शमी का मामला

ईडन गार्डन्स में पत्रकारों से बात करते हुए सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने कहा,

"वह घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा खेल रहे हैं। मैंने भी 10,000 रन बनाने के बाद एक साल तक नेशनल टीम के लिए नहीं खेला था, लेकिन फिर वापसी की थी। वह अच्छा करने की कोशिश कर रहे हैं, पता नहीं उन्हें क्यों नहीं चुना गया। लेकिन वह अच्छा खेल रहे हैं और बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें नजरअंदाज नहीं किया गया है। उन्होंने काफी खेला है।"

2027 वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी के खेलने पर क्या बोले गांगुली?

भारत में खेले गए 2023 वनडे वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी ने 24 विकेट लेकर तबाही मचाई थी। इसी वजह से कई पूर्व क्रिकेटर्स के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी सारे लोगों का मानना है कि शमी को 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए भी चुना जाना चाहिए, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका की पिचों पर वे कारगर साबित हो सकते हैं।

हालांकि, सौरव गांगुली का मानना है कि वर्ल्ड कप मे अभी एक साल का समय है और अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। उन्होंने कहा,

"इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है कि वह 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं, क्योंकि वर्ल्ड कप अभी एक साल दूर है।"

यह भी पढ़ें: कभी टीम से बाहर था ये खिलाड़ी, फिर जब लौटा तो बन गया वर्ल्ड क्रिकेट का बादशाह

Tagged:

team india Sourav Ganguly Mohammed Shami
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com