DC vs RR LIVE Streaming: किस ऐप और चैनल पर आएगा मैच? एक क्लिक में जानें सबकुछ

Published - 16 May 2026, 12:51 PM | Updated - 16 May 2026, 12:56 PM

DC Vs RR

DC vs RR : आईपीएल 2026 का रोमांचक मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स (DC vs RR) के बीच रविवार ,17 मई को दिल्ली के अरुण जैटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मैच में जीत दर्ज कर प्लेऑफ की रेस में बने रहने पर टिकी होंगी।

राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन शानदार शुरुआत की थी, लेकिन बीच में लगातार हार के कारण टीम टूर्नामेंट में बुरी तरह लड़खड़ाती नजर आई। ऐसे में यह मुकाबला जीतकर टीम अपने प्लेऑफ क्वालिफिकेशन की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी।

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 12 मैचों में 5 जीत दर्ज की हैं, जबकि 7 मुकाबलों में हार का सामना किया है। टीम 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर मौजूद है और उसके लिए प्लेऑफ में पहुंचने की राह काफी मुश्किल नजर आ रही है।

ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स (DC vs RR) के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा होगा, जहां हार के साथ टीम टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है, जबकि जीत हासिल कर वह अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखना चाहेगी।

ऐसे में दिल्ली में होने वाला यह मुकाबला फैंस के लिए बेहद रोमांचक साबित हो सकता है, जहां दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

DC vs RR: मैच की टाइमिंग और वेन्यू डिटेल्स

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स (DC vs RR) के बीच मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

दिल्ली की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, जहां छोटे बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण बड़े स्कोर देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, स्पिन गेंदबाज भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

पावरप्ले में बल्लेबाज तेजी से रन बनाने की कोशिश करेंगे, जबकि मिडिल ओवर्स में गेंदबाज रन गति पर अंकुश लगाने का प्रयास करेंगे। शाम के मुकाबले में ड्यू फैक्टर भी प्रभाव डाल सकता है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी अपेक्षाकृत आसान हो सकती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

टीवी पर कहां देखें लाइव मैच

अगर आप इस मुकाबले ((DC vs RR) को बड़ी स्क्रीन पर देखना चाहते हैं, तो इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। दर्शक अपनी पसंदीदा भाषा में मैच का आनंद ले सकते हैं, क्योंकि नेटवर्क पर हिंदी और अंग्रेजी के साथ कई क्षेत्रीय भाषाओं में भी कमेंट्री उपलब्ध होगी। परिवार और दोस्तों के साथ टीवी पर मैच देखने का अनुभव क्रिकेट फैंस के लिए काफी खास रहने वाला है।

मोबाइल और लैपटॉप पर लाइव स्ट्रीमिंग

जो दर्शक मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना पसंद करते हैं, उनके लिए जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। हालांकि, इसके लिए सब्सक्रिप्शन जरूरी हो सकता है। कुछ यूजर्स शुरुआती मिनटों तक फ्री में मैच देख सकते हैं, लेकिन पूरा मुकाबला देखने के लिए प्लान लेना जरूरी होगा।

इसके अलावा, कई टेलीकॉम रिचार्ज प्लान्स के साथ भी यह सुविधा दी जाती है, जिससे यूजर्स आसानी से लाइव मैच का आनंद उठा सकते हैं। लैपटॉप और डेस्कटॉप यूजर्स आधिकारिक वेबसाइट के जरिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

कई भाषाओं में उपलब्ध होगी कमेंट्री

इस मुकाबले के लिए दर्शकों को कई भाषाओं में कमेंट्री सुनने का विकल्प मिलेगा। हिंदी और अंग्रेजी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मराठी, बंगाली, भोजपुरी, पंजाबी और हरियाणवी जैसी भाषाओं में भी कमेंट्री उपलब्ध रहेगी।

इससे अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों के क्रिकेट फैंस अपनी पसंदीदा भाषा में मैच का मज़ा ले सकेंगे। मोबाइल ऐप पर दर्शकों को भाषाओं के ज्यादा विकल्प मिलते हैं, जबकि टीवी प्रसारण में कुछ चुनिंदा भाषाओं का ही विकल्प उपलब्ध रहता है।

इस तरह, चाहे आप टीवी पर मैच देखें या मोबाइल और लैपटॉप पर, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स (DC vs RR) के बीच होने वाले इस मुकाबले का रोमांच हर प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगा और क्रिकेट फैंस को एक शानदार मैच का आनंद उठाने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़े : चोट नहीं बल्कि इस वजह से MI के लिए मैच नहीं खेल रहे Hardik Pandya, माहिका के प्यार में पूरी तरह हुए अंधे

Tagged:

DC vs RR cricket news LIVE STREAMING IPL 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com