DC vs RR Pitch Report: किसे सपोर्ट करेगी अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम की पिच? जानें बल्ले या बॉल किसका रहेगा बोलबाला
Published - 16 May 2026, 11:01 AM | Updated - 16 May 2026, 12:27 PM
Table of Contents
DC vs RR Pitch Report: आईपीएल 2026 में 62वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़त दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में होगी. राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में अब तक 11 मुकाबले खेल चुकी है. 6 जीत और 10 अंकों के साथ प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है.
जबकि, आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है. अक्षर पटेल की अगुवाई में टीम ने 12 मैचों में 5 जीत के साथ 10 नंबर के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है.
हालांकि, DC का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग नामुमकिन है. ऐसे में दिल्ली राजस्थान (DC vs RR Pitch Report) को हराकर उनकी मुसीबत जरूर बढ़ा सकती है. लेकिन हार-जीत का फैसला अरूण जेटली स्टेडियम की पिच पर निर्भर रहेगा. चलिए तो जानते हैं दिल्ली के स्टेडियम में बल्ला चलेगा या गेंद का जादू होगा......
DC vs RR Pitch Report: बल्लेबाज बनाएंगे रन या गेंदबाजों का होगा कहर?

दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम की पिच मुख्य रूप से बल्लेबाजों के लिए अत्यधिक अनुकूल मानी जाती है. यहां की पिच काली मिट्टी की बनी होने के कारण काफी सपाट है. जिस कारण बल्लेबाजों का रन बनाने में काफी मदद मिलती है.
हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है स्पिनर्स को थोड़ी मदद मिलती है. जबकि, तेज गेंदबाजों के लिए पिच काफी मुश्किल है. वहीं, अरूण जेटली स्टेडियम का बाउंड्री काफी छोटी है. ऐसे में बल्लेबाजों के लंबे-लंबे चौके-छक्के लगाना काफी आसान हो जाता है.
DC vs RR Pitch Report: अरूण जेटली स्टेडियम की पिच के आकंड़े:
खेले गए मैच - 103
पहले बैटिंग करके जीते गए मैच - 48 (46.60%)
दूसरी बैटिंग करके जीते गए मैच - 54 (52.43%)
टॉस जीतकर जीते गए मैच - 52 (50.49%)
टॉस हारकर जीते गए मैच - 50 (48.54%)
बिना किसी नतीजे वाले मैच - 1 (0.97%)
सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी - 152* K L Rahul (Delhi Capitals) 25/04/2026 बनाम Punjab Kings
सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग - 5/13 S L Malinga (Mumbai Indians) 10/04/2011 बनाम Delhi Capitals
टीम का सबसे बड़ा स्कोर - 278/3 (Sunrisers Hyderabad) 25/05/2025 बनाम Kolkata Knight Riders
टीम का सबसे कम स्कोर - 66 (Delhi Capitals) 06/05/2017 बनाम Mumbai Indians
सबसे बड़ा सफल रन चेज़ - 265/4 (Punjab Kings) 25/04/2026 बनाम Delhi Capitals
प्रति विकेट औसत रन - 28.16
प्रति ओवर औसत रन - 8.66
DC vs RR Pitch Report : किस टीम की होगी जीत?
दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में अब तक कुल 103 मैच खेले जा चुके हैं. जिनमें पहले बैटिंग करके जीते गए मुकाबले 48 है. जबकि, दूसरी बैटिंग करके जीते गए मैचों की संख्या - 54 है.
इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 180 से 200 के बीच रहता है. हालांकि, टीमों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए भी 260 से अधिक रन का विशाल स्कोर बोर्ड पर लगाया है.
वहीं, DC vs RR मैच में ओस की भूमिका अहम होने वाली है. पानी पड़ने की बाद पिच का मिजाज बदल जाता है. इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी. दूसरी पारी में रन चेज़ करना आसान होता है.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर