'मेरा बेटा उनके पैर की धूल भी नहीं....' - वैभव सूर्यवंशी के पिता ने क्यों कही ऐसी बात? जानिए पूरा मामला
Table of Contents
Vaibhav Sooryavanshi's father big statement: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अंदाज में रनों की बारिश की थी और 237.30 की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया था। इसके बाद से ही वैभव के टीम इंडिया में सिलेक्शन की मांग तेज हो गई थी। जानकारों का मानना था कि बाएं हाथ के इस युवा खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट से लेकर आईपीएल तक, हर जगह साबित किया है और अब नेशनल टीम के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है।
BCCI ने भी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के प्रचंड को माना और उन्हें भारतीय टीम में जगह दी है। जी हां, 6 जून को अजीत अगरकर के अध्यक्षता वाली चयन समिति ने जून-जुलाई में आयरलैंड और इंग्लैंड होने वाले कुल 7 टी20 तथा सितंबर-अक्टूबर में जापान में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स के लिए स्क्वाड घोषित किए और सभी में वैभव को भी मौका मिला है। इस तरह उन्हें पहली बार नेशनल टीम में चुना गया है।
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के पिता का बयान हुआ वायरल

वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में चुने जाने के बाद से ही उनके पिता संजीव सूर्यवंशी मीडिया की आँखों का तारा बने हुए हैं और जमकर इंटरव्यू लिए जा रहे हैं। हालांकि, इस दौरान वैभव के पिता ने अपने बेटे को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है कि जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या बयान दिया है।
दिग्गजों के साथ तुलना पर वैभव सूर्यवंशी के पिता ने कही बड़ी बात
दरअसल, वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने कम उम्र में ही कुछ ऐसे कारनामें कर दिए हैं कि उनकी तुलना महान बल्लेबाजों से होने लगी है। कोई उन्हें सचिन तेंदुलकर जैसा बताता है तो कोई सर डॉन ब्रैडमैन और वीरेंद्र सहवाग से तुलना कर रहा है। बाएं हाथ का होने के कारण वैभव के स्ट्रोक प्ले की तुलना युवराज सिंह से भी होती है। हालांकि, उनके पिता संजीव सूर्यवंशी ने कहा कि इन दिग्गजों के मुकाबले वैभव कहीं नहीं हैं और इनके पैरों की धूल के बराबर भी नहीं हैं।
एनडीटीवी इंडिया के साथ बात करते हुए वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के पिता ने कहा,
"लोग ब्रैडमैन से, तेंदुलकर से या सहवाग और युवराज से तुलना करते हैं। लेकिन हम अभी वैभव को इस लायक बिलकुल भी नहीं मानते। उन लोगों ने देश के लिए बहुत कुछ किया है। कोई क्रिकेट का भगवान है, कोई दीवार है। मतलब कहने का यही है कि वैभव अभी उन लोगों के पैरों की धूल के बराबर भी नहीं है। उसे अभी देश के लिए बहुत कुछ करना है। तुलना ठीक नहीं है और उन लोगों का आशीर्वाद जरूरी है। वैभव के रन देश के काम आएंगे, हमारे लिए यही ख़ुशी की बात है। तेंदुलकर और ब्रैडमैन से तुलना ठीक नहीं है, वे लोग बहुत महान हैं।"
Vaibhav Suryavanshi's father said about comparisons with big players like Sachin, Sehwag or Yuvraj Singh.🤯👀pic.twitter.com/qO9vU0YxqO
— Cricket Central (@CricketCentrl) June 7, 2026
टीम इंडिया में चुने जाते ही वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के नाम दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) जब भी मैदान में उतरते हैं तो कोई न कोई रिकॉर्ड अपने नाम कर ही लेते हैं फिर बड़े कारनामे को अंजाम दे देते हैं। इस बार टीम इंडिया में चुने जाते ही उनके नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है। दरअसल, वैभव भारतीय टीम में चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 15 साल की उम्र में ही राष्ट्रीय टीम में जगह बना ली है। इस बड़ी उपलब्धि के लिए BCCI ने भी सोशल मीडिया पर वैभव का खास पोस्टर पोस्ट किया।
A maiden #TeamIndia call-up at the age of 1️⃣5️⃣ 🌟
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
Congratulations to Vaibhav Sooryavanshi on setting a remarkable record 👏 pic.twitter.com/htOt9kci4p
अगर वैभव को अगले कुछ महीनों में डेब्यू का मौका मिलता है तो फिर वह टीम इंडिया के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी मिल जाएंगे। अभी पुरुष कैटेगरी में यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। जबकि पुरुष और महिला श्रेणी को मिलाकर ओवरऑल बात की जाए तो इस मामले में शेफाली वर्मा सबसे आगे हैं। वैभव के पास इन दोनों को ही पछाड़ने का मौका रहेगा।
यह भी पढ़ें: कप्तानी जाने पर Suryakumar Yadav ने तोड़ी चुप्पी, श्रेयस अय्यर के लिए कही ऐसी बात, जीत लिया फैंस का दिल