LSG डायरेक्टर का बड़ा बयान, Rishabh Pant का कटेगा कप्तानी से पत्ता! अब ये खिलाड़ी होगा नया कैप्टन
Published - 24 May 2026, 10:02 AM | Updated - 24 May 2026, 11:04 AM
Table of Contents
इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की अगुवाई वाली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है. पूरी सीजन जीत के लिए संघर्ष करने के बाद टीम को प्लेऑफ से पहले ही अपना अभियान खत्म करना पड़ा. 23 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए अपने आखिरी लीग स्टेज मैच में भी एलएसजी को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी, जिससे टीम प्रबंधन भी काफी निराश नजर आया है.
इस कड़ी में लखनऊ सुपर जायंट्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ने अगले सीजन के लिए लीडरशिप में बदलाव को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसके बाद कहा जा रहा है कि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का कप्तानी से पत्ता कट सकता है.
Rishabh Pant के हाथ से जाएगी कप्तानी?

आईपीएल 2024 के बाद केएल राहुल को रीलिज कर देने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने मोटी रकम देकर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को अपने खेमे शामिल किया था, लेकिन वह टीम प्रबंधन की उम्मीदों पर खरे उतरने में नाकाम रहे. लगातार दूसरी बार उनकी कप्तानी में टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही है, जिसके बाद एलएसजी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने अगले सीजन के लिए लीडरशिप को लेकर बात की.
उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि टीम मैनेजमेंट कप्तानी को लेकर गंभीरता से विचार करने वाले हैं. साथ ही उन्होंने दावा किया कि उन्हें एक नए सिरे से शुरुआत करने पर विचार करने की जरूरत है.
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा तगड़ा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होकर पूरे IPL 2026 से बाहर
LSG डायरेक्टर ने कही बड़ी बात
शनिवार यानी 23 मई को पंजाब किंग्स के हाथों लखनऊ सुपर जायंट्स को अपनी आखिरी लीग स्टेज मैच में मिली हार के बाद टॉम मूडी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि,
“जहां तक टीम के लीडरशिप की बात है तो निश्चित रूप से यह एक ऐसा मुद्दा है जिस पर हम भविष्य में इसके स्वरूप को लेकर बहुत गंभीरता से विचार करेंगे, लेकिन ऐसा लगता है कि हमें एक नए सिरे से शुरुआत करने पर विचार करने की आवश्यकता है.”
Rishabh Pant की कप्तानी में ऐसा रहा है LSG का प्रर्दशन
ऋषभ पंत ने जब से लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान संभाली है तो तब से टीम के हाथों जीत से ज्यादा हार लगी है. उन्होंने 28 मुकाबलों में एलएसजी की कप्तानी की, जिसमें से टीम महज 10 मैच ही अपने नाम कर पाई है. जबकि 17 मैच में उसको हार का मुंह देखना पड़ा. ऋषभ पंत की कप्तानी में सुपर जायंट्स का जीत प्रतिशत सिर्फ 35.71% का है. ऐसे में संजीव गोयंका की स्वामित्व वाली ये फ्रेंचाइजी अगले सीजन नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरने का विचार कर सकती है.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर