प्लेऑफ से पहले RCB को लगा तगड़ा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होकर पूरे IPL 2026 से बाहर
Published - 24 May 2026, 09:25 AM | Updated - 24 May 2026, 09:52 AM
Table of Contents
इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन की विजेता टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का प्रर्दशन मौजूदा संस्करण में शानदार है. रजत पाटीदार की कप्तानी में एक बार फिर टीम धमाल मचाती नजर आई, जिसके चलते उसको आईपीएल 2026 का खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है.
बेंगलुरु ने लीग चरण में 14 में से 9 मैच जीतकर पहला स्थान हासिल किया. वह अब गुजरात टाइटंस के साथ क्वालीफायर-1 खेलेगी लेकिन इससे पहले आरसीबी को तगड़ा झटका लगा है. टीम का स्टार खिलाड़ी इंजरी की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर हो गया है.
RCB को लगा तगड़ा झटका

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को मंगलवार यानी 26 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर खेलना है, जिसको जीतकर उसके पास सीधा फाइनल का टिकट हासिल करने का मौका होगा. लिहाजा, इस मुकाबले को जीतने के लिए रजत पाटीदार एंड कंपनी जमीन-आसमान कर देगी.
लेकिन इससे पहले बेंगलुरु टीम के खेमे से एक बुरी खबर सामने आई है. दरअसल, टीम के धाकड़ बल्लेबाज और ओपनर जेकब बेथल इंजरी के चलती टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर उनकी घर वापसी की जानकारी दी.
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने जारी किया बयान
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने जेकब बेथल को ब्रिटेन बुलाया है, जहां उनकी अनामिका उंगली में लगी चोट का इलाज किया जाएगा. ईसीबी ने लिखा कि,
"इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ सहमति जताई है कि शीर्ष क्रम के बल्लेबाज जैकब बेथेल इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते समय बाएं हाथ की अनामिका उंगली में चोट लगने के बाद ब्रिटेन लौटेंगे. लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 जून से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए चयन हेतु इंग्लैंड पुरुष टीम की चिकित्सा टीम द्वारा उनकी वापसी पर पूरी तरह से जांच और निगरानी की जाएगी."
फिल साल्ट को किया था रिप्लेस
जेकब बेथल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की प्लेइंग इलेवन में उनके हमवतन खिलाड़ी फिल सॉल्ट के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया था. इंजरी की वजह से जब फिल सॉल्ट को अपने घर वापिस लौटना पड़ा था तो तब कप्तान रजत पाटीदार ने उन पर भरोसा जताया.
उन्होंने आईपीएल 2026 में सात मुकाबले खेले, जिसमें उनके बल्ले से 140.52 के स्ट्राइक रेट से 163 रन निकले. उंगली में चोट लग जाने के कारण वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए आखिरी लीग स्टेज मैच का हिस्सा नहीं बन पाए थे.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर