RCB vs GT Qualifier 1, Live Streaming: कब, कहां और कैसे उठा सकते हैं मैच का लुत्फ? जानें टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स
Published - 24 May 2026, 08:43 AM | Updated - 24 May 2026, 08:44 AM
Table of Contents
RCB vs GT Qualifier 1, Live Streaming: आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) के बीच खेला जाएगा. यह मैच न सिर्फ दोनों टीमों के लिए बल्कि क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस मुकाबले की विजेता टीम सीधे फाइनल में अपनी जगह बना लेगी.
चलिए तो हाई वोल्टेज मुकाबले से पहले जाने लेते हैं कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम गुजरात जायंट्स का मैच कब, कहां और कैसे देख सकते हैं.
RCB vs GT Qualifier 1, Live Streaming: कब और कहां होगा मैच?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (Royal Challengers Bengalur ) और गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) के बीच 26 मई 2026 को पहला क्वालीफायर मुकाबला खेला जाएगा.
दोनों टीमों की भिड़त हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में होगी. RCB बनाम GT मैच की शुरूआत भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे होगी, जबकि टॉस 7 बजे किया जाएगा.
वहीं, RCB और GT दोनों ही टीमों ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है. आरसीबी का बल्लेबाजी लाइनअप काफी मजबूत है, जबकि GT की गेंदबाजी हमेशा से उनकी ताकत रही है. ऐसे में फैंस को पहले ही क्वालीफायर मैच में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है.
किस चैनल पर देखें लाइव मैच?
अब सबसे बड़ा सवाल यह कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू VS गुजरात जायंट्स मैच आप कहां पर लाइव देख सकते हैं. बता दें कि टीवी पर मैच का लाइव टेलीकास्ट आप Star Sports Network पर उपलब्ध है. Star Sports Network के विभिन्न चैनलों पर आप आईपीएल 2026 के सभी मुकाबलों का आनंद ले सकते हैं.
खास बात यह है कि आप अपनी पसंदीदा भाषा में भी मैच देख सकते हैं. हिंदी, इंग्लिश समेत 12 भाषाओं में कमेंट्री का विकल्प अवेलेबल है.
Jio Hotstar पर देखें मैच
अगर आप सफर कर रहे हैं, और मोबाइल या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मैच देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आप JioCinema ऐप और वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं. Jio Hotstar पर हाई-क्वालिटी का अनुभव मिलता है, जो कि आपके मैच देखने का मजा दोगुना कर देगा.
इसके लिए आप को सबसे पहले प्लेस्टोर से जियो हॉटस्टार की ऐप डाउनलोड करनी पड़ेगी. फिर नंबर से लॉग इन करने के बाद स्पोर्ट्स सेक्शन में जाए. लाइव मैच पर क्लिक करें, और आराम से मैच का लुफ्त उठाए.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर