Points Table Update: पंजाब किंग्स की जीत के बाद प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार, जाने पॉइंट्स टेबल में कौन फिसला
Published - 24 May 2026, 02:40 AM | Updated - 24 May 2026, 02:54 AM
Punjab Kings: आईपीएल 2026 के ताजा पॉइंट्स टेबल में बहुत बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। हालिया अपडेटेड प्वाइंट्स टेबल में देख सकते हैं, पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने अपने सभी 14 लीग मुकाबले खेल लिए हैं और शानदार जीत के साथ खुद को नंबर 4 पर मजबूत कर लिया है।
इस जीत के बाद पंजाब की प्लेऑफ की उम्मीदें पूरी तरह बरकरार हैं। वहीं दूसरी तरफ, इस मैच के नतीजों के बाद कुछ टीमों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है और वे पॉइंट्स टेबल में नीचे फिसल गई हैं। आइए जानते हैं कि इस समय अंक तालिका का पूरा समीकरण क्या है।
टॉप पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का कब्जा

अंक तालिका के अनुसार, इस समय रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 14 मैचों में 9 जीत और 18 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है। बेंगलुरु का नेट रन रेट +0.783 है, जो सबसे बेहतर है।
दूसरे स्थान पर गुजरात टाइटंस (GT) की टीम है, जिसके पास भी 14 मैचों में 18 अंक हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 18 अंकों और +0.524 के नेट रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर मौजूद है।
जिसका मतलब है कि यह तीनों टीमें आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। इन तीनों में पहला क्वालीफायर गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलैंजर्स बेगलूरु के बीच खेला जाएगा।
Punjab Kings नंबर 4 पर मजबूत
पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान के लिए लड़ाई अब बेहद रोमांचक हो गई है। प्वाइंट्स टेबल से साफ पता चलता है कि पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने अपने 14 मैच पूरे कर लिए हैं।
पंजाब (Punjab Kings) ने 7 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 6 में उन्हें हार मिली और 1 मैच बेनतीजा रहा। 15 अंकों और +0.309 के पॉजिटिव नेट रन रेट के साथ पंजाब नंबर 4 पर है। अगर राजस्थान रॉयल्स लीग का आखिरी मुकाबला हार जाती है तो पंजाब किंग्स (Punjab Kings) प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।
हालांकि, उन्हें राजस्थान रॉयल्स (RR) से कड़ी टक्कर मिल रही है, जो 13 मैचों में 14 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) भी 13 मैचों में 13 अंक लेकर छठे स्थान पर बनी हुई है। राजस्थान और कोलकाता का एक-एक मैच बाकी है, जो पंजाब का खेल बिगाड़ सकता है।
अब Rahul Dravid बनेंगे CSK के नए हेड कोच! बड़ी रिपोर्ट आई सामने, Stephen Fleming की छुट्टी
चेन्नई सुपर किंग्स समेत ये 4 टीमें टूर्नामेंट से हुईं बाहर
इस सीजन में कुछ बड़ी टीमों का सफर लीग स्टेज में ही समाप्त हो गया है। प्वाइंट्स टेबल के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपने 14 मैचों में सिर्फ 6 जीत हासिल कर सकी और 12 अंकों के साथ सातवें नंबर पर रहकर बाहर हो गई।
दिल्ली कैपिटल्स (DC) 13 मैचों में 12 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस (MI) 13 मैचों में सिर्फ 8 अंक जुटाकर नौवें स्थान पर खिसक गई है।
वहीं सबसे बुरा हाल लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का रहा, जो 14 मैचों में 10 हार झेलकर महज 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें पायदान पर फिसल गई है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर