अब Rahul Dravid बनेंगे CSK के नए हेड कोच! बड़ी रिपोर्ट आई सामने, Stephen Fleming की छुट्टी
Published - 24 May 2026, 01:13 AM | Updated - 24 May 2026, 01:33 AM
Rahul Dravid: आईपीएल 2026 के बीच क्रिकेट जगत से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपने सपोर्ट स्टाफ में एक बदलाव करने की तैयारी में है। टीम के सबसे सफल और लंबे समय से हेड कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग की जगह अब पूर्व भारतीय कप्तान
राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को नया मुख्य कोच बनाया जा सकता है। लगातार कुछ खराब सीजन और टीम के प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद मैनेजमेंट अब बड़े फैसले लेने के मूड में दिख रहा है।
क्या स्टीफन फ्लेमिंग हट सकते है?

चेन्नई सुपर किंग्स और स्टीफन फ्लेमिंग का रिश्ता आईपीएल की शुरुआत यानी साल 2008 से रहा है। पहले वह एक खिलाड़ी के रूप में टीम के साथ जुड़े और फिर साल 2009 में उन्हें सीएसके का हेड कोच बनाया गया था।
फ्लेमिंग की देखरेख में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 आईपीएल ट्रॉफी और 2 चैंपियंस लीग खिताब अपने नाम किए। वह आईपीएल इतिहास के सबसे सफल और सबसे लंबे समय तक रहने वाले कोच हैं।
हालांकि, साल 2023 के खिताब के बाद से ही टीम का प्रदर्शन काफी गिरा है। आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ घरेलू मैदान पर मिली हार के बाद टीम एक बार फिर प्लेऑफ की रेस से बाहर होने की कगार पर खड़ी हो गई। लगातार खराब फॉर्म को देखते हुए अब मैनेजमेंट फ्लेमिंग की छुट्टी करने पर विचार कर रहा है।
Rahul Dravid क्यों हैं सीएसके की पहली पसंद?
स्टीफन फ्लेमिंग के विकल्प के तौर पर राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का नाम सबसे आगे चल रहा है। इसके पीछे एक बहुत बड़ी वजह है। द्रविड़ के संबंध सीएसके के मालिक एन श्रीनिवासन के साथ काफी पुराने और बेहद मजबूत रहे हैं।
वह इससे पहले इंडिया सीमेंट की टीम के लिए भी खेल चुके हैं। इसके अलावा, हाल ही में राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को चेन्नई सुपर किंग्स की क्रिकेट एकेडमी के एक कार्यक्रम में भी देखा गया था। द्रविड़ वहां बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे और उन्होंने सीएसके के मैनेजमेंट के साथ लंबा वक्त बिताया था।
तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि वह जल्द ही इस फ्रेंचाइजी के साथ किसी बड़ी भूमिका में नजर आ सकते हैं। द्रविड़ का अनुभव नए खिलाड़ियों को निखारने और टीम में अनुशासन लाने के लिए बेहतरीन माना जाता है।
आईपीएल खत्म होने के बाद लिया जाएगा अंतिम फैसला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएसके मैनेजमेंट फिलहाल जल्दबाजी में कोई भी बड़ा कदम नहीं उठाना चाहता है। स्टीफन फ्लेमिंग के भविष्य पर अंतिम फैसला आईपीएल 2026 का सीजन पूरी तरह खत्म होने के बाद ही लिया जाएगा।
मैनेजमेंट के सामने एक बड़ी चुनौती यह भी है कि फ्लेमिंग सिर्फ आईपीएल ही नहीं, बल्कि सीएसके की अन्य ग्लोबल लीग की टीमों जैसे टेक्सास सुपर किंग्स और जोबर्ग सुपर किंग्स के भी हेड कोच हैं।
अगर उन्हें हटाया जाता है, तो टीम को एक ऐसे कोच की जरूरत होगी जो इन सभी लीगों में जिम्मेदारी संभाल सके। ऐसे में राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) से बेहतर और बड़ा नाम कोई दूसरा नहीं हो सकता। सीएसके के फैंस भी इस खबर के बाद से काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर