IPL और इंग्लैंड के लिए खेलने को लेकर Mohammad Amir ने दी अपनी प्रतिक्रिया, बताया अपना पूरा फ्यूचर प्लान
Published - 23 May 2026, 06:37 PM | Updated - 23 May 2026, 08:50 PM
मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने हाल ही में अपने भविष्य की योजनाओं को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ किया है कि उनका इरादा आईपीएल (IPL) में खेलने का बिल्कुल नहीं है और न ही वे इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के बारे में सोच रहे हैं।
पाकिस्तानी तेज गेंदबाज के इस बयान ने सोशल मीडिया और क्रिकेट जगत में एक नई चर्चा छेड़ दी है। आमिर ने अपने भविष्य के प्लान को पूरी तरह साफ कर दिया है।
आमिर का आईपीएल को लेकर बड़ा फैसला

पाकिस्तानी खिलाड़ियों के आईपीएल में खेलने पर लंबे समय से रोक लगी हुई है। जब मोहम्मद आमिर को यूनाइटेड किंगडम (UK) की नागरिकता मिलने की खबरें आईं, तब फैंस के बीच यह कयास लगाए जाने लगे कि वे इंग्लैंड के नागरिक के तौर पर आईपीएल का हिस्सा बन सकते हैं।
लेकिन मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। आमिर ने सीधे शब्दों में कहा है कि आईपीएल में खेलने की उनकी कोई योजना नहीं है।
वे इस समय केवल दुनिया भर की अन्य टी20 लीग्स और अपने मौजूदा क्रिकेट करियर पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। आपको बता दें यह चर्चा आमिर ने तब किया जब सोशल मीडिया पर उनके आईपीएल खेलने की बात सामने आ रही थी।
इंग्लैंड के लिए खेलने की खबरों पर क्या बोले आमिर?
ब्रिटिश पासपोर्ट मिलने की चर्चाओं के बीच यह बात भी सामने आ रही थी कि आमिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर इंग्लैंड की टीम से खेल सकते हैं। इससे पहले भी कुछ खिलाड़ी ऐसा कर चुके हैं।
हालांकि, मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने इसे पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं और अब किसी अन्य देश,
विशेष रूप से इंग्लैंड के लिए खेलने का उनका कोई इरादा नहीं है। उनके लिए पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना हमेशा सबसे ऊपर रहेगा और भविष्य में भी वे ऐसा कुछ नहीं करने वाले हैं।
Mohammad Amir का भविष्य का क्या प्लान होगा?
अपने भविष्य के प्लान के बारे में बात करते हुए मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने बताया कि वे इस समय केवल अपने खेल का आनंद लेना चाहते हैं। वे दुनिया भर की बड़ी टी20 फ्रेंचाइजी लीग में खेलना जारी रखेंगे।
आमिर ने कहा कि वे अपनी फिटनेस और गेंदबाजी पर ध्यान दे रहे हैं ताकि अलग-अलग लीग्स में अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सकें।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल के विवादों से दूर रहकर, वे शांति से अपने खेल पर ध्यान लगाना चाहते हैं। उनके इस बयान से अब उनके फैंस को उनके फ्यूचर प्लान की पूरी जानकारी मिल गई है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर