CSK से होगी कोच Stephen Fleming की छुट्टी? MS Dhoni बनेंगे नए हेड कोच! अश्विन ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी
Published - 23 May 2026, 03:52 PM
Table of Contents
Stephen Fleming : चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 किसे बुरे सपने से कम नहीं रहा है. टूर्नामेंट की शुरूआत में धोनी (MS Dhoni) चोटिल होकर बाहर हो गए थे. वह पूरे सीजन में एक भी मैच नहीं खेले हैं. फिर सीएसके का सफर ग्रुप चरण में रूक गया, और लीग से बाहर हो गई. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में यह तीसरी बार है, जब चेन्नई प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई है.
अब फाइनल से पहले चर्चा तेज है कि CSK की हालत को देखकर मैनेजमेंट को मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग को हटा देना चाहिए. वहीं, भारत के पूर्व स्पिनर आर अश्विन का मानना है कि फ्लेमिंग (Stephen Fleming) की जगह धोनी को नया कोच बनाना चाहिए.
Stephen Fleming की जगह क्या धोनी होंगे CSK के नए हेड कोच?
Absolutely agree with you!
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) May 23, 2026
I will announce 11 and make sure the opposition know the bowling and batting plans as well.🤝🤝
In fact, the above will ensure that the anti corruption unit will take me to task & will also ensure my own failure.
Rules Kooda theriyuma engenthu da… https://t.co/wnI4ArAy0s
दरअसल, आर अश्विन ने अपने एक एक्स पोस्ट में मजाकिया अंदाज में चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच के रूप में एमएस धोनी का नाम लिया है. उनका मानना है कि Stephen Fleming की जगह थाला CSK के नए कोच के रूप में उपयुक्त व्यक्ति हो सकते हैं. उनका मानना है कि धोनी ने फ्रेंचाइजी को 5 बार चैपिंयन बनाया है.
बता दें कि धोनी ने अभी तक आईपीएल से संन्यास नहीं लिया है. लेकिन उन्होंने इस सीजन एक भी मैच नहीं खेला है. अगर उन्हें चेन्नई का कोच बनना है तो बीसीसीआई के नियम मुताबिक, पहले अधिकारिक रूप से क्रिकेट से संन्यास लेना पड़ेगा.
स्टीफन फ्लेमिंग का करियर रहा शानदार

53 साल के स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) 2009 में सीएसके के प्रमुख कोच बने थे. उन्होंने केपलर वेसेल्स की जगह टीम की जिम्मेदारी संभाली थी. लेकिन पहले साल में वह चेन्नई को खिताब जिताने में विफल रहे हैं.
लेकिन इसके बाद उन्होंने लगातार दो साल टीम को आईपीएल का चैपिंयन बनाया. लेकिन उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2018-2023 में आया, जब Stephen Fleming ने छह साल के अंतराल में तीन खिताब जिताया.
4 बड़े खिलाड़ी, जिन्हें IPL 2027 से पहले CSK कर सकती है रिलीज, अब धोनी को नहीं इनकी जरूरत
चेन्नई का खेलने का अंदाज हुआ पुराना
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स सबसे ज्यादा संघर्ष करती हुई दिखाई दी है. जहां अन्य टीमें पावर हिटिंग और आधुनिक क्रिकेट पर ध्यान दे रही है. वहीं, चेन्नई अपने पुराने दौर की सोच में ही जी रही है. जिस वजह से चेन्नई फैंस स्टीफन फ्लेमिंग की कोचिंग पर सवाल खड़े कर रहे हैं.
क्रिकेट प्रेमियों का मानना है CSK को अपने खेलने का अंदाज बदलना होगा. पूरे सीजन में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ अपने बल्ले से संघर्ष करते हुए दिखाई दिए हैं. टीम की बल्लेबाजी लाइनअप काफी कमजोर दिखाई दे रही है.
हालांकि, टीम के पास कुछ अच्छे गेंदबाज मौजूद हैं जो कि विपक्षी टीमों पर भारी पड़ते हैं. लेकिन अब छठा खिताब जीतने के लिए मैनेजमेंट को कड़ा फैसला लेने की जरूरत है. वहीं, सीजन खत्म होने से पहले अश्विन ने धोनी के नाम की सलाह देकर CSK के नए कोच के रूप में तलाश भी खत्म कर दी है.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर