4 बड़े खिलाड़ी, जिन्हें IPL 2027 से पहले CSK कर सकती है रिलीज, अब धोनी को नहीं इनकी जरूरत

Published - 23 May 2026, 01:34 PM

CSK

CSK: आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक Chennai Super Kings (CSK) के लिए यह सीजन बेहद निराशाजनक कर रहे हैं. टीम हमेशा ही संतुलित स्क्वाड और नई प्रतिभाओं को मौका देने के लिए पहचानी जाती है. लेकिन IPL 2026 में टीम की परफॉर्मेस बेहद ही नीचे स्तर की रही. इस सीजन CSK ने 14 मैच खेले हैं, 6 में जीत दर्ज की है. जबकि, 8 में हार का सामना करना पड़ा.

कभी धोनी की अगुवाई वाली टीम की गिनती सबसे खतरनाक टीमों में होती थी. लेकिन अब बदलते वक्त और प्रदर्शन को देखते हुए मैनेजमेंट टीम की भलाई के लिए कड़े फैसले ले सकती है. आईपीएल 2027 से पहले धोनी की टीम 4 नामचीन खुलाड़ियों को रिलीज कर सकती है.

4 खिलाड़ियों को IPL 2027 से पहले रिलीज कर सकती है CSK

1. ऋतुराज गायकवाड़

CSK

लिस्ट में सबसे पहला नाम ऋतुराज गायकवाड़ का है. उन्होंने CSK के लिए कई सालों में शानदार पारियां खेली है. लेकिन पिछले कुछ सीजन में उनकी निरंतरता सवालों के घेरे में रही है.

आईपीएल 2026 में गायकवाड़ की कप्तानी के साथ बैटिंग की भी काफी आलोचना हुई. पिछले 2 सालों में टीम की परफॉर्मेस में गिरावट दर्ज की गई है.

आईपीएल 2026 में गायकवाड़ ने 14 मुकाबलों में 28.08 की औसत और 123.44 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 337 रन बनाए हैं. जबकि, 2 अर्धशतक भी जड़े. लेकिन टीम की हालत देखकर अब मैनेजमेंट अब नए और आक्रामक ओपनर की तलाश कर सकता.

जिस कारण आईपीएल 2027 से पहले रिलीज किया जा सकता है. कप्तानी के दावेदार के रूप में CSK के पास संजू सैमसन जैसा अनुभवी खिलाड़ी भी मौजूद है.

2. डेवाल्ड ब्रेविस

दूसरा नाम डेवाल्ड ब्रेविस का है. ब्रेविस को “बेबी एबी” के नाम से भी पहचाना जाता है. चेन्नई को उनसे इस साल काफी उम्मीदें थी. लेकिन CSK के लिए उनका प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा. टीम को ऐसे विदेशी खिलाड़ी की जरूरत होती है जो तुरंत प्रभाव डाल सके, और ब्रेविस अपने प्रदर्शन से ऐसा कर पाने में विफल रहे हैं.

उन्होंने 11 मैचों में 18.88 की औसत और 127.97 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 151 रन बनाए हैं. ऐसे में उनका प्रदर्शन कुछ खास काबिले तारीफ नहीं रहा है. अब माना जा रहा है कि डेवाल्ड ब्रेविस को IPL 2027 से पहले सीएसके उन्हें रिलीज कर सकती है.

3. मैट हेनरी

तीसरे खिलाड़ी हैं मैट हेनरी हैं. CSK ने उन्हें आईपीएल 2026 की नीलामी में 2 करोड़ की मोटी बोली में खरीदा था. लेकिन पहले से टीम में अनुभवी और प्रभावी गेंदबाज मौजूद होने के कारण मैट हेनरी को ज्यादा मौका नहीं मिले.

इस सीजन उन्होंने 3 मैच खेले हैं, और 2 विकेट हासिल किए. लेकिन माना जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग 2027 से पहले टीम से रिलीज कर सकती है.

Team India से बाहर होने की खबरों के बीच Suryakumar Yadav का बड़ा कदम, अब इस नई टीम से खेलते आएंगे नजर

4. मैथ्यू शॉर्ट

लिस्ट में चौथा और आखिरी नाम मैथ्यू शॉर्ट का हो सकता है. ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के लिए ₹1.5 करोड़ के बेस प्राइस पर खरीदा था.

लेकिन अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण वह शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाए. जिस कारण उन्हें खुद को साबित करने का मौका नहीं मिल पाया. इस सीजन वह चेन्नई के लिए सिर्फ 3 ही मैच खेले, जिनमें उन्होंने सिर्फ 60 रन बनाए. अब मैनेजमेंट भविष्य को देखते हुए आईपीएल 2027 से पहले मैथ्यू शॉर्ट को रिलीज कर सकता है.

Punjab Kings के पूरे क्वालिफिकेशन सिनेरियो का हुआ ऐलान, ये समीकरण बना, तो टॉप-4 में पा जायेगी एंट्री

Tagged:

Ruturaj Gaikwad csk IPL 2027
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com