Sakib Hussain ऐसा कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले गेंदबाज, Bumrah-Malinga भी नहीं बना पाए कभी ये रिकॉर्ड
Published - 23 May 2026, 01:35 PM | Updated - 23 May 2026, 01:37 PM
Table of Contents
Sakib Hussain: सनराइजर्स हैदराबाद के युवा तेज गेंदबाज साकिब हुसैन (Sakib Hussain) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलते हुए खास उपलब्धि हासिल कर ली है. वैसे से बिहार के इस खिलाड़ी ने कई मैचों में खुद को साबित किया है.
लेकिन बीती रात बल्लेबाज विराट कोहली को आउट करने के बाद उन्होंने बड़ी सफलता हासिल कर ली है. ऐसा करने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. वहीं, साथ ही उन्होंने कोहली का विकेट लेते ही बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया है.
Sakib Hussain ने IPL 2026 में बनाया रिकॉर्ड

दरअसल, 21 साल के साकिब हुसैन (Sakib Hussain) ने आईपीएल के पहले ही मुकाबले में कमाल कर दिया है. उन्होंने अभी तक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 10 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने अब तक 23.00 की औसत और 9.08 की इकॉनमी से 15 विकेट चटकाए हैं.
दिलचस्प बात यह है कि इस साल खेले हर एक मैच में साकिब ने हर मैच में कम से कम एक विकेट जरूर चटकाया. जो कि आज तक किसी गेंदबाज ने नहीं किया है. जसप्रीत बुमराह से लेकर मलिंगा तक ऐसा नहीं कर पाए हैं. दरअसल, साकिब शुरूआती पहले 10 मैचों में हर मुकाबले में विकेट लेने वाले IPL इतिहास के पहले गेंदबाज बन गए हैं.
Sakib Hussain का उतार-चढ़ावों से भरा करियर
सनराइजर्स हैदराबाद ने साकिब हुसैन (Sakib Hussain) को 30 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा था. बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले युवा गेंदबाज ने पहले ही सीजन में साबित कर दिया है कि उन्हें टीम में शामिल करने का SRH का फैसला बिल्कुल सही था.
हालांकि, इससे पहले वे 2024 में 20 लाख में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) का हिस्सा भी रह चुके हैं. लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. वह पूरे सीजन एक भी मैच नहीं खेल पाए. वहीं, साल 2025 ऑक्शन में वह अनसोल्ड रहे.
SRH ने RCB को 55 रनों से हराया
गौरतलब है कि सनराइजर्स हैदराबाद पहले ही आरसीबी और गुजरात टाइटंस के साथ आईपीएल 2026 प्लेऑफ में जगह बना चुकी है. टीम का आखिरी लीग मैच बीती रात आरसीबी के साथ था. इस मैच में SRH के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए RCB को 255 के रनों का पहाड़ जैसा टारगेट दिया.
वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू सिर्फ 200 रनों पर ही सिमट गई. जिस कारण हैदराबाद यह मुकाबला 55 रनों से आसानी से जीत गई.
Punjab Kings के पूरे क्वालिफिकेशन सिनेरियो का हुआ ऐलान, ये समीकरण बना, तो टॉप-4 में पा जायेगी एंट्री
Tagged:
RCB vs SRH IPL 2026 Sakib Hussain Jasprit Malingaऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर