KKR vs DC LIVE Streaming: टीवी से मोबाइल तक पूरा गाइड, जानें कब, कहां और कैसे देखें दिल्ली बनाम कोलकाता मैच
Published - 23 May 2026, 04:55 PM | Updated - 23 May 2026, 05:10 PM
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीजन के आखिरी दौड़ में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट का 70वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। KKR vs DC का यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद खास है।
कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर होने वाले इस मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस काफी उत्साहित हैं। अगर आप भी इस बड़े मुकाबले को घर बैठे देखना चाहते हैं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप इस मैच का लाइव आनंद कब, कहां और कैसे ले सकते हैं।
KKR vs DC मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच आईपीएल 2026 का यह 70वां मैच रविवार, 24 मई 2026 को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होने जा रहा है।
समय की बात करें तो भारतीय समयानुसार (IST) यह मैच शाम को 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि इस बड़े मुकाबले का टॉस शाम 7:00 बजे किया जाएगा।
टीवी पर किस चैनल पर देखें लाइव प्रसारण?
यदि आप आईपीएल 2026 में KKR vs DC मैच का आनंद अपने घर में टीवी स्क्रीन पर लेना चाहते हैं, तो आपके लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) सबसे बेस्ट माध्यम है।
स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर आप इस मैच को अलग-अलग भाषाओं जैसे हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु में लाइव देख सकते हैं। इसके लिए आपको अपने टीवी रीचार्ज पैक में स्टार स्पोर्ट्स चैनल को शामिल करना होगा।
मोबाइल पर कैसे देखें KKR vs DC मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
आजकल ज्यादातर लोग मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना पसंद करते हैं। अगर आप भी इस मैच अपने स्मार्टफोन पर लाइव देखना चाहते हैं, तो आप जियोहॉटस्टार ऐप पर जा सकते हैं।
इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसकी वेबसाइट पर जाकर भी लॉगिन करके मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का पूरा मजा ले सकते हैं।
आपको बता दें दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो यो मरो का होने वाला है, क्योंकि इस मैच से दोनों टीमों की प्लेऑफ में जाने का रास्ता तय होना है।
Tagged:
KKR vs DC IPL 2026 KKR VS DC LIVE STREAMINGऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर