IPL 2026 LSG vs PBKS: श्रेयस अय्यर के पहले शतक से पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से रौंदा
Published - 23 May 2026, 11:28 PM | Updated - 23 May 2026, 11:37 PM
LSG vs PBKS के बीच आईपीएल 2026 का 68वां मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। इस मैच में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को उनके घर में 7 विकेट से हरा दिया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।
लखनऊ ने जोश इंग्लिस के शानदार 72 रन और आयुष बडोनी के 43 रनों की मदद से 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर के नाबाद शतक (101 रन) और प्रभसिमरन सिंह के तेजतर्रार 69 रनों की बदौलत 18 ओवर में ही 3 विकेट खोकर 200 रन बना लिए और मैच जीत लिया।
LSG vs PBKS में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिया 197 का लक्ष्य

LSG vs PBKS में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी रही। टीम के सलामी बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने मैदान के चारों तरफ शानदार शॉट्स खेले।
उन्होंने महज 44 गेंदों पर 72 रनों की विस्फोटक पारी खेली। मध्यक्रम में आयुष बडोनी ने भी उनका अच्छा साथ दिया और 43 रन बनाए। अंत के ओवरों में अब्दुल समद ने 20 गेंदों पर नाबाद 37 रन बनाकर टीम का स्कोर 196 रनों तक पहुंचाया।
पंजाब किंग्स की तरफ से मार्को यानसेन और युजवेंद्र चहल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट चटकाए, लेकिन वे लखनऊ को बड़ा स्कोर बनाने से नहीं रोक सके।
LSG vs PBKS में श्रेयस अय्यर का शानदार शतक
197 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत धमाकेदार रही। सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने केवल 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
उन्होंने 39 गेंदों पर 69 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उन्हें लखनऊ के लिए डेब्यू कर रहे अर्जुन तेंदुलकर ने बोल्ड किया। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला।
अय्यर ने लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 33 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए आईपीएल करियर का पहला शानदार शतक जड़ा। श्रेयस अय्यर 51 गेंदों पर 101 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को शानदार जीत दिलाई।
पंजाब किंग्स का प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा
इस मुकाबले में LSG vs PBKS की भिड़ंत दोनों टीमों के लिए बेहद खास थी। पंजाब किंग्स पिछले 6 मैचों से लगातार हार रही थी, लेकिन इस जीत के साथ ही उसने अपनी हार का सिलसिला तोड़ दिया है।
1 महीने के लंबे इंतजार के बाद पंजाब को LSG vs PBKS में बड़ी जीत मिली है। इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स के अब 15 अंक हो गए हैं और उसने प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।
दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस सीजन में पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है और इस हार ने उनके फैंस को काफी निराश किया है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर