RCB vs GT Qualifier 1, Pitch Report: बल्लेबाजों की होगी धूम या गेंदबाज मचाएंगे हाहाकार, आंकड़ों के जरिए समझिए पिच का हाल?
Published - 24 May 2026, 09:21 AM | Updated - 24 May 2026, 09:23 AM
Table of Contents
RCB vs GT Qualifier 1: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़त 26 मई 2026 को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होगी.
दोनों टीमों की टक्कर बेहद रोमांचक होने वाली है, क्योंकि जो भी यह मैच जीतेगा वो सीधा फाइनल में पहुंच जाएगा. इसलिए बेंगलुरू और गुजरात (RCB vs GT Qualifier 1) रणनीति के साथ मैदान पर उतरेगी. लेकिन हार-जीत का फिफ्टी पर्सेट फैसला पिच पर भी निर्भर करेगा. चलिए तो जानते हैं कि इस मैदान पर : बल्लेबाजों की होगी धूम या गेंदबाज मचाएंगे हाहाकार.
RCB vs GT Qualifier 1: बल्लेबाजों का होगा जलवा या गेंदबाजों का होगा दबदबा ?

धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों को मदद करती है. मैदान की छोटी बाउंड्री है और तेज आउटफील्ड के कारण यहाँ पर चौके-छक्के लगाना आसान होता है. इसलिए अक्सर यहां पर हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं.
वहीं, समुद्र तल से ऊंचाई के कारण यहाँ हवा में तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग और उछाल मिलती है. साथ ही जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है पिच फ्लैट हो जाती है. कुल मिलाकर बल्लेबाज के लिए धर्मशाला स्टेडियम की पिच काफी अच्छी है.
IPL मैचों में धर्मशाला स्टेडियम के आंकडें:
कुल मैच- 17
पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 10
पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 7
ग्राउंड का एवरेज स्कोर- 191.59
सबसे ज़्यादा टोटल का रिकॉर्ड- 241/7 (Royal Challengers Bengaluru) v 09/05/2024 v Punjab Kings
सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड- 116 (Punjab Kings) v 21/05/2011 v Deccan Chargers
सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा- 178/5 (Deccan Chargers) v 16/04/2010 v Punjab Kings
हर विकेट पर एवरेज रन- 29.18
हर ओवर पर एवरेज रन- 9.18
RCB vs GT Qualifier 1: ओस की भूमिका अहम
धर्मशाला स्टेडियम की पिच पर गेंद बल्ले पर अच्छे से आती हैं, और ओस पड़ने के बाद गेंदबाजों को पकड़ बनाने में परेशानी होती है.
इसलिए जो भी टीम टॉस जीतेगी वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी. दूसरी पारी में ओस पड़ने के कारण गेंदबाजों को विकेट लेने में मुश्किल होती है.
वहीं, इस मैदान पर अब तक 17 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 10. जबकि, पहले बॉलिंग करते हुए मुकाबलों की संख्या 7 है.
हालांकि, क्वालीफायर में बेंगलुरू और गुजरात (RCB vs GT Qualifier 1) दोनों ही टीमें सही रणनीति और सूझबूझ के साथ काम लेगी और किसी भी हाल में यह मैच जीतना चाहेगी.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर