RCB Playing XI: साल्ट की वापसी, रिचर्ड ग्लेसन को डेब्यू! ये 2 खिलाड़ी बाहर, क्वालीफायर-1 के लिए ऐसी आरसीबी की प्लेइंग-XI

Published - 24 May 2026, 09:53 AM

RCB Plying 11

RCB Playing XI: आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों का आमना सामना 26 मई 2026 को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में होगी. इस मैच के लिए RCB अपनी सबसे खतरनाक प्लेइंग XI मैदान में उतार सकती है.

क्योंकि, जो भी टीम यह मैच जीतेगी वह सीधा फाइनल में पहुंच जाएगी. वहीं, गुजरात के खिलाफ (RCB Playing XI) फील साल्ट की वापसी हो सकती है, और रिचर्ड ग्लेसन को डेब्यू करने का सुनहरा मौका मिल सकता है.

RCB Playing XI: साल्ट की वापसी, रिचर्ड ग्लेसन को डेब्यू! ये 2 खिलाड़ी बाहर

RCB Playing XI

फील साल्ट आधे टूर्नामेंट के बाद से ही चोटिल चल रहे थे, जिसके चलते वह प्लेइंग इलेवन में नहीं खेल पा रहे थे, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अब फिट हो चुके हैं और ऐसे में RCB के लिए पहले क्वालीफायर में ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं.

दरअसल, बेंगलुरु की यह टीम अपना बल्लेबाजी क्रम मजबूत करना चाहेगी और गेंदबाजी से लगातार फ्लॉप हो रहे रोमारियों शेफर्ड की जगह साल्ट को प्लेइंग इलेवन में उतार सकती है. बता दें वेस्टइंडीज का यह ऑलराउंडर पिछले मुकाबले में SRH के खिलाफ अपने 3 ओवर में 37 रन खर्च कर बैठा था.

वहीं राशिक डार सलाम भी पिछले मुकाबले में अपने 4 ओवर में 52 रन लूटा बैठे थे. ऐसे में टीम मैनेजमेंट उनकी जगह विदेशी तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लेसन का RCB डेब्यू करवा सकता है.

SRH के खिलाफ रजत पाटीदार की यह टीम सिर्फ 3 विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेली थी, ऐसे में रिचर्ड ग्लेसन को चौथे विदेशी खिलाड़ी के रूप में एंट्री मिल सकती है.

पंजाब किंग्स से हार के बाद छलका Rishabh Pant का दर्द, कहा, "यह हमारे लिए बेहद कठिन सीजन रहा, लेकिन.....

RCB Playing XI: ओपनिंग जोड़ी और RCB का मजूबत मिडिल ऑर्डर

गुजरात के खिलाफ फील साल्ट और विराट कोहली ओपनिंग के लिए मैदान में उतरेंगे. दोनों ही खिलाड़ियों को सालों का अनुभव है और कभी भी मैच का रूख बदल सकते हैं.

तीसरे नंबर पर देवदत्त पडिक्कल और चौथे पर कप्तान रजत पाटीदार मोर्चा संभालेंगे. इस सीजन देवदत्त ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से कई महत्वपूर्ण पारियां खेली है. वहीं, रजत कैप्टेंसी के साथ बैटिंग में भी अच्छा कर रहे हैं.

मिडिल ऑर्डर में पांचवें नंबर पर वेंकटेश अय्यर और छठें पर टिम डेविड जैसे खिलाड़ी मोर्चा संभालेंगे.

इसके बाद बल्लेबाज विकेटकीपर जितेश शर्मा होंगे. उनकी खासियत है विध्वंसक पावर-हिटिंग और बेहतरीन 'फिनिशर' के रूप में काम करना. वह अंतिम ओवरों में तेजी से रन बटोर सकते हैं.

RCB Playing XI: गेंदबाजी डिपार्टमेंट में शामिल खतरनाक गेंदबाज

गेंदबाजी की बात करें तो क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रिचर्ड ग्लेसन और इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में सुयश शर्मा टीम का हिस्सा होंगे. क्रुणाल गेंद के साथ नीचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी के लिए लोकप्रिय है. उन्होंने अंत में अच्छे शॉट्स खेलकर RCB को कई बार जीत दिलाई है.

भुवनेश्वर कुमार भी टीम के प्रमुख गेंदबाज हैं, उन्होंने इस सीजन अब तक 14 मुकाबले में 24 विकेट लेकर तहलका मचा दिया है. वहीं, SRH के खिलाफ पिछले मुकाबले में क्रुणाल और सुयश ही 1-1 विकेट चटका पाए थे.

लेकिन RCB मैनेजमेंट ने एक बार फिर से इन खिलाड़ियों पर भरोसा जता सकती है, और GT के खिलाफ एकादश में जगह दे सकती है. कुल मिलाकर क्वालीफायर मैच में आरसीबी अपनी रणनीति और खिलाड़ियों के हुनर को इस्तेमाल कर सकती है.

गुजरात के खिलाफ RCB की संभावित प्लेइंग XI

फील साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान) वेंकटेश अय्यर, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रिचर्ड ग्लेसन

इम्पैक्ट प्लेयर:- सुयश शर्मा

IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस में कौन मारेगा बाजी, अब भी बाकी है लीग स्टेज मुकाबले, जाने लिस्ट में टॉप 5 बल्लेबाजों के नाम

Tagged:

Royal Challengers Bangalore RCB vs GT RCB Playing XI IPL 2026 Gujarat Titan
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

26 मई 2026 को RCB बनाम GT

2025 में
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com