पूरी तरह हुआ कन्फर्म, अब सिर्फ इन 2 में से किसी एक टीम मे ट्रेड होंगे हार्दिक पांड्या, बाकी 7 टीमें रेस से बाहर
Table of Contents
Hardik Pandya Trade: IPL 2026 के बाद से हार्दिक पांड्या मैदान पर खेलते हुए नजर नहीं आए हैं, लेकिन उनकी लगातार चर्चा हो रही है। इसकी बड़ी वजह यह है कि आईपीएल के अगले सीजन में वे किस टीम से खेलते नजर आएंगे। काफी समय से मीडिया रिपोर्ट्स में बात चल रही है कि हार्दिक और मुंबई इंडियंस अलग होने का फैसला कर सकते हैं।
हालांकि, रिलीज करने के बजाय हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को ट्रेड किया जा सकता है, क्योंकि MI भी दूसरी टीमों के स्टार खिलाड़ियों को जरूरत के हिसाब से मांगना चाहती है। इसी वजह से कई टीमों के नाम सामने आ रहे थे लेकिन अब हालिया रिपोर्ट्स में साफ़ हो गया है कि हार्दिक किन दो टीमों में जा सकते हैं।
Hardik Pandya ट्रेड को लेकर इन 2 टीमों की दिलचस्पी, ये 7 हुईं बाहर

कुछ दिनों पहले हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के ट्रेड में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स समेत कुछ अन्य टीमों का नाम भी सामने आया था लेकिन क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में इन्हें अफवाह मात्र बताया है। हार्दिक को लेकर सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स से ही मुंबई इंडियंस की बात हो रही है। इसी वजह से अभी के हिसाब से अन्य 7 टीमों को रेस से बाहर माना जा रहा है।
KKR की हार्दिक पांड्या में दिलचस्पी
क्रिकबज के अनुसार, तीन बार की चैंपियन KKR हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को अपनी टीम में शामिल करने में दिलचस्पी रखती है, लेकिन वह अपने किसी भी बड़े खिलाड़ी को छोड़ने को तैयार नहीं है। कैमरन ग्रीन के बारे में अभी कुछ पक्का नहीं कहा जा सकता, लेकिन अगर केकेआर उन्हें ट्रेड के लिए उपलब्ध भी कराती है, तो भी मुंबई शायद ही उनमें दिलचस्पी दिखाएगी।
इसकी वजह यह है कि व्यस्त शेड्यूल के कारण IPL 2027 में कैमरन ग्रीन की भागीदारी पर अनिश्चितता बनी हुई है, क्योंकि अगले साल ऑस्ट्रेलिया को भारत और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने हैं।
हार्दिक के लिए CSK को नए हेड कोच का इंतजार
दूसरी ओर, CSK ने अभी तक यह कन्फर्म नहीं किया है कि उन्होंने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को लेने के लिए कोई कदम उठाया है या नहीं। CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने क्रिकबज़ से कहा,
"हमने अभी इस बारे में सोचना शुरू नहीं किया है। पहले हम एक कोच नियुक्त करेंगे। हमें कई इच्छुक उम्मीदवारों के कॉल आए हैं। हम बैठकर अंतिम निर्णय लेंगे।"
इंजरी से रिकवरी में जुटे हैं हार्दिक पांड्या
भले ही हार्दिक पांड्या को लेकर काफी बात हो रही है लेकिन वह अभी एक्शन से दूर हैं, क्योंकि उन्हें चोट लगी थी। आईपीएल 2026 के दौरान हार्दिक बैक इंजरी से परेशान हुए थे। इसके बाद, क्वाड्रिसेप्स इंजरी ने घेर लिया। फिलहाल वे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु में फुल फिटनेस हासिल करने में लगे हुए हैं।
यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज पर वर्ल्ड कप से बाहर होने का संकट, अब सिर्फ इस शर्त पर खेल सकती 2027 विश्व कप
Tagged:
hardik pandya chennai super kings Mumbai Indians Kolkata Knight Riders IPL 2027 HARDIK PANDYA TRADE DEAL