IRE vs AFG Today Match Prediction, 3rd ODI – तीसरे वनडे में कौन मारेगा बाज़ी? जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच भविष्यवाणी

Published - 10 Aug 2026, 04:40 PM | Updated - 10 Aug 2026, 04:41 PM

IRE vs AFG Today Match Prediction
IRE vs AFG 3rd ODI 2026

IRE vs AFG Today Match Prediction: आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच एकदिवसीय श्रृंखला का तीसरा मैच आज सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा। अफगानिस्तान टीम ने दूसरे वनडे में आयरलैंड टीम को 92 रन से हराकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में अफगानिस्तान की तरफ से राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए हैं। जिसके लिए इन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है।

राशिद खान के साथ-साथ इब्राहिम जबरन ने भी इस मैच में 84 रन की शानदार पारी खेली है। वही आयरलैंड टीम की ओर से कैड कारमाइकल ने इस मैच में अर्धशतक लगाया है। इस जीत के साथ अफगानिस्तान टीम विश्व कप के लिए सीधा क्वालीफाई करने वाली टीम बन गई है। इस तीसरे वनडे में अफगानिस्तान की कोशिश श्रृंखला में दूसरी जीत दर्ज करने की रहेगी, वहीं आयरलैंड टीम बराबरी करना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और IRE vs AFG Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (IRE vs AFG Match Details)

मैचआयरलैंड बनाम अफगानिस्तान तीसरा वनडे
स्टेडियमसिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट
मैच की तारीख10 अगस्त 2026 (03:15 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगFANCODE

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (IRE vs AFG Head-to-Head)

  • मैच: 11

  • आयरलैंड ने जीते: 3

  • अफगानिस्तान ने जीते: 8

  • ड्रॉ/टाई: 0

पिछले 10 मैचों के आंकड़ों में अफगानिस्तान टीम आगे रही है।

हालिया फॉर्म (IRE vs AFG Recent Form)

आयरलैंड: L, L, W, L, W

अफगानिस्तान: W, L, L, L, W

पिच रिपोर्ट (IRE vs AFG Pitch Report- किंग्सटन ओवल)

सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट की पिच पारंपरिक रूप से संतुलित मानी जाती है, नई गेंद से तेज़ गेंदबाजों को स्विंग और उछाल प्राप्त होता है जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है स्पिनर्स का रोल भी बढ़ जाता है। पिच रिपोर्ट के आधार पर IRE vs AFG Today Match Prediction में स्पिनर्स अहम भूमिका निभाएंगे।

इस मैदान पर खेले गए 35 (ODI) मैचों के आंकड़े इस प्रकार हैं:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 37%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत49%
पहली पारी का औसत स्कोर 191
दूसरी पारी का औसत स्कोर161
पिच अनुकूलपेसर्स के लिए अनुकूल (62%)

IRE vs AFG Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सीनारियो 1: अगर अफगानिस्तान टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 45–50

  • अनुमानित कुल स्कोर: 250–270

  • मैच परिणाम: अफगानिस्तान की जीत की संभावना


सीनारियो 2: अगर आयरलैंड टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 45–50

  • अनुमानित कुल स्कोर: 220–240

  • मैच परिणाम: अफगानिस्तान की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (IRE vs AFG Playing XI Today)

आयरलैंड प्लेइंग-XI

पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, कैड कारमाइकल, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, लोरकन टकर (विकेटकीपर), बेंजामिन कैलिट्ज़, मार्क अडायर, गेविन होए, जय मूंद्रा, बायरन मैकडोनो

अफगानिस्तान प्लेइंग-XI

इब्राहिम ज़द्रान, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेट कीपर), सेदिकुल्लाह अटल, हशमतुल्लाह शाहिदी, रहमत शाह (कप्तान), दरविश रसूली, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, राशिद खान, एएम ग़ज़नफ़र, मोहम्मद सलीम सफ़ी, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (IRE vs AFG Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • इब्राहिम ज़द्रान ने पिछले मैच में 84 रन की पारी खेली है। यह एकदिवसीय फॉर्मेट में अफगानिस्तान के प्रमुख बल्लेबाज हैं। इस मैच में भी बड़ी पारी खेल सकते हैं।

  • कैड कारमाइकल इस मैच में आयरलैंड टीम की ओर से प्रमुख बल्लेबाज की भूमिका में होंगे। इन्होंने पिछले मैच में 62 रन बनाए हैं।

टॉप गेंदबाज

  • राशिद खान अफगानिस्तान टीम के प्रमुख ऑलराउंडर है। इन्होंने पिछले मैच में 6 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद है।

  • मार्क अडायर इस मैच में आयरलैंड टीम की ओर से प्रमुख गेंदबाज की भूमिका में रहेंगे। इन्होंने पिछले मैच में 2 विकेट लिए हैं, इस मैच में भी विकेट निकाल सकते हैं।

IRE vs AFG Today Match Prediction- जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान तीसरे वनडे में टीम संयोजन और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखते हुए अफगानिस्तान को इस मैच में बढ़त मिलती है। अफगानिस्तान टीम की बल्लेबाजी यूनिट काफी मजबूत है तथा राशिद खान और अज़मतुल्लाह उमरज़ई जैसे ऑलराउंडर टीम को अच्छा संतुलन प्रदान करते हैं।

आयरलैंड के जीतने की संभावना: 40%

अफगानिस्तान के जीतने की संभावना: 60%

यह भी पढ़ें: गौतम गंभीर की कुर्सी पर मंडराया खतरा, BCCI की रिव्यू मीटिंग के बाद हो सकती है छुट्टी

IRE vs AFG ODI 2026: दोनों टीमों का पूरा Squad

आयरलैंड (IRE) Squad

पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, बेन कैलिट्ज़, कर्टिस कैम्फर, कैड कारमाइकल, जॉर्ज डॉकरेल, गेविन होए, एंड्रयू मैकब्राइन, लियाम मैकार्थी, बायरन मैकडोनो, जय मूंद्रा, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर

अफगानिस्तान (AFG) Squad

रहमत शाह (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (उपकप्तान), इब्राहिम ज़द्रान, सेदिकुल्लाह अटल, हशमतुल्लाह शाहिदी, दरविश रसूली, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, इकराम अलीखिल (विकेट कीपर), नांग्याल खरोटी, राशिद खान, एएम ग़ज़नफ़र, यामीन अहमदज़ई, सलीम सफ़ी, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी, ज़िया उर रहमान शरीफ़ी

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

IRE vs AFG Today Match Prediction Ireland vs Afghanistan IRE vs AFG 3rd ODI
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com