श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, जसप्रीत बुमराह के बाद ये स्टार खिलाड़ी भी हुआ बाहर
Table of Contents
Team India's one more player ruled out: भारत का श्रीलंका दौरा 7 अगस्त से शुरू हो गया और टीम इंडिया ने तीन दिवसीय अभ्यास मैच में हिस्सा लिया। इस मैच में भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। अब 15 अगस्त से दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज से पहले भारत को खिलाड़ियों की चोट के कारण अपने स्क्वाड के खिलाड़ियों को खोना पड़ रहा है।
कुछ दिनों पहले BCCI ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के श्रीलंका दौरे से बाहर होने की जानकारी दी थी। बुमराह अपने बाएं घुटने की चोट से रिकवर नहीं हो पाए, इसी वजह से उन्हें बाहर होना पड़ा। अब टीम इंडिया (Team India) का एक और खिलाड़ी सीरीज से बाहर हो गया है।
बुमराह के बाद, Team India के साई सुदर्शन भी श्रीलंका दौरे से बाहर

श्रीलंका दौरे के लिए जब BCCI ने टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड का ऐलान किया था तो जसप्रीत बुमराह के साथ-साथ साई सुदर्शन का चयन भी फिटनेस के अधीन था। बुमराह तो स्क्वाड की घोषणा के कुछ दिनों बाद ही बाहर हो गए लेकिन सुदर्शन को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि वो अच्छी तरह से रिकवर हो रहे हैं और 8 अगस्त को कोलंबो में टीम के साथ जुड़ सकते हैं।
हालांकि, 9 अगस्त की शाम को BCCI ने पुष्टि करते हुए बताया कि साई सुदर्शन श्रीलंका दौरे से दाहिने पैर के अंगूठे में स्ट्रेस रिएक्शन के कारण बाहर हो गए हैं। यह टीम इंडिया (Team India) के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि सुदर्शन ने हाल ही में इंडिया ए के लिए खेलते हुए श्रीलंका टूर पर रनों की बारिश करते हुए दो शतक जड़े थे।
BCCI ने साई सुदर्शन की रिकवरी पर दिया अपडेट
बोर्ड ने मीडिया रिलीज में बताया कि साई सुदर्शन BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दाहिने पैर के अंगूठे में स्ट्रेस रिएक्शन से अच्छी तरह रिकवर हो रहे हैं और मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नजर बनाए हुए हैं। सुदर्शन को श्रीलंका दौरे पर इंडिया ए के लिए खेलते हुए इंजरी हुई थी।
हालांकि, तब उनकी चोट को ज्यादा गंभीर नहीं माना जा रहा था लेकिन जब उन्होंने रिहैब के दौरान भागना शुरू किया तो उन्हें अपने पैर में दिक्कत महसूस हुई। इसी वजह से CoE ने जल्दबाजी न दिखाते हुए उन्हें फिट घोषित नहीं किया।
भारत को नंबर-3 पर खोजना होगा विकल्प, पडीक्कल को मिल सकता है मौका
साई सुदर्शन के बाहर होने की वजह से अब टीम इंडिया (Team India) को श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए नंबर-3 पर विकल्प की तलाश करनी होगी। सुदर्शन काफी समय से इसी क्रम में खेल रहे थे और आगामी सीरीज में भी उन्हें वन डाउन ही खिलाया जाता।
हालांकि, अब उनके बाहर होने के कारण इस पोजीशन पर देवदत्त पडीक्कल को मौका मिल सकता है, जिन्होंने श्रीलंका XI के खिलाफ अभ्यास मैच में 142 रनों की नाबाद पारी खेली। पडीक्कल ने काफी विश्वास के साथ बल्लेबाजी की और सुदर्शन की जगह लेने के लिए मजबूती से दावा पेश किया है।
यह भी पढ़ें: गिल की टीम ने किया नए कोचिंग स्टाफ का ऐलान, हेड कोच से लेकर बल्लेबाजी-गेंदबाजी कोच तक सब बदले