गिल की टीम ने किया नए कोचिंग स्टाफ का ऐलान, हेड कोच से लेकर बल्लेबाजी-गेंदबाजी कोच तक सब बदले

Published - 09 Aug 2026, 05:41 PM | Updated - 09 Aug 2026, 05:53 PM

Coaching Staff

Shubman Gill's team coaching staff changed: शुभमन गिल श्रीलंका दौरे पर हैं, जहां टीम इंडिया को दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए गिल को कप्तान नियुक्त किया गया है। 15 अगस्त से गाले में पहला टेस्ट खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो में होगा।

टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले कोलंबो में तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेला गया, जिसमें शुभमन गिल ने पहले दो दिन चोट की वजह से हिस्सा नहीं लिया लेकिन तीसरे और अंतिम दिन बल्लेबाजी करने उतरे। इस बीच गिल की टीम के बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए कोचिंग स्टाफ (Coaching Staff) पूरी तरह बदल दिया है।

गिल की टीम ने Coaching Staff बदला

 Coaching Staff 1

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलते हैं। अब इस टीम ने नए सीजन की शुरुआत से पहले अपने कोचिंग स्टाफ को पूरी तरह से बदल दिया है। हेड कोच, बल्लेबाजी कोच, गेंदबाजी कोच और यहां तक कि फील्डिंग कोच को भी हटा दिया गया है।

पंजाब टीम के नए कोचिंग स्टाफ में इन चार दिग्गजों को मिली जगह

पंजाब की टीम के कोचिंग स्टाफ (Coaching Staff) में हेड कोच के पद पर संदीप शर्मा तैनात थे। वहीं, बल्लेबाजी कोच उदय कौल, गेंदबाजी कोच गगनदीप सिंह और फील्डिंग कोच संदीप सांवल थे। अब इन सभी की विदाई हो गई है।

पंजाब ने 2026-27 के घरेलू सीजन से पहले अपने कोचिंग सेटअप (Coaching Staff) में फेरबदल करते हुए अमित उनियाल को हेड कोच नियुक्त किया है। टीपी सिंह को बल्लेबाजी कोच, हरमीत सिंह को गेंदबाजी कोच और मनीष शर्मा को फील्डिंग कोच बनाया गया है।

कौन हैं अमित उनियाल? IPL में भी आ चुके हैं नजर

नए हेड कोच अमित उनियाल की बात करें तो वह बाएं हाथ के सीम बॉलिंग ऑलराउंडर थे। उन्होंने पंजाब के लिए 28 फर्स्ट क्लास मैचों में 29.94 की औसत से 91 विकेट झटके। इसके अलावा 46 लिस्ट ए मुकाबले खेले और अपने करियर के 4 टी20 में से 2 मुकाबले राजस्थान रॉयल्स के लिए IPL 2009 में खेले थे।

2017 से, वह चंडीगढ़ के लिए अलग-अलग कोचिंग सेटअप और सिलेक्शन कमेटियों का हिस्सा रहे हैं। वह 2020-21 में उनके असिस्टेंट कोच थे और पिछले सीज़न में सेलेक्टरों के चेयरमैन थे।

पंजाब को कोचिंग स्टाफ में बदलाव के बाद होगी अच्छे प्रदर्शन की आस

पिछले कुछ सालों में पंजाब की टीम सीमित ओवरों की क्रिकेट में काफी खतरनाक नजर आई है लेकिन रणजी ट्रॉफी में ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाई है। पंजाब ने 2023-24 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी जीती लेकिन रेड-बॉल क्रिकेट में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। पिछले तीन रणजी ट्रॉफी सीजन में, वे 21 मैचों में सिर्फ तीन जीत ही दर्ज कर पाए हैं और 10 हार का सामना किया है। ऐसे में नए कोचिंग स्टाफ के आने से प्रदर्शन में सुधार की उम्मीद होगी।

यह भी पढ़ें: सरफराज खान का इंतजार नहीं होगा खत्म, साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट के तौर पर इस खिलाड़ी को मौका दे सकती है BCCI

Tagged:

shubman gill Amit Uniyal Punjab Cricket Punjab Team
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com