सरफराज खान का इंतजार नहीं होगा खत्म, साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट के तौर पर इस खिलाड़ी को मौका दे सकती है BCCI

Published - 09 Aug 2026, 12:13 PM | Updated - 09 Aug 2026, 01:03 PM

Sarfaraz Khan 1

श्रीलंका दौरे से साई सुदर्शन पूरी तरह फिट न होने के कारण बाहर हो गए हैं। उनके रिप्लेसमेंट के रूप में सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का नाम सोशल मीडिया गूंज रहा है। फैंस का मानना है कि सरफराज काफी अच्छी तरह से स्पिन खेल लेते हैं और उन्हें बिना किसी कारण के ऑस्ट्रेलिया टूर के बाद ड्रॉप कर दिया गया था। इसी वजह से वो वापसी के हकदार हैं।

BCCI ने श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए साई सुदर्शन का चयन फिटनेस के अधीन बताया था। कुछ समय पहले मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि सुदर्शन फिट होने के करीब हैं और पहले टेस्ट से ही चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे लेकिन अब उनके पैर के अंगूठे में दर्द की जानकारी सामने आई है। इसी वजह से NCA सुदर्शन की वापसी को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहता है।

साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट के लिए Sarfaraz Khan के नाम की चर्चा तेज

साई सुदर्शन के बाहर होने की खबर जैसे ही आई, वैसे ही उनके रिप्लेसमेंट को लेकर चर्चा शुरू हो गई। ज्यादातर फैंस का मानना है कि सही रिप्लेसमेंट सरफराज खान (Sarfaraz Khan) होंगे। सरफराज ने 2024 में अपना टेस्ट डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ किया था। इसके बाद, न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में अपने टेस्ट करियर का एकमात्र शतक भी जड़ा था।

हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से मिली हार के बाद, टीम इंडिया की प्लेइंग XI में सरफराज खान (Sarfaraz Khan) को दोबारा जगह नहीं मिली। उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुना गया था लेकिन वहां पूरी सीरीज बेंच पर ही रखा गया। इसके बाद, इंग्लैंड दौरे के लिए सरफराज को नहीं चुना गया और तब से वो बाहर ही चल रहे हैं।

सरफराज नहीं, ये खिलाड़ी साई सुदर्शन की स्क्वाड में ले सकता है जगह

Sarfaraz Khan 2

भले ही काफी सारे फैंस सरफराज खान (Sarfaraz Khan) को साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट के रूप में चुने जाने की वकालत कर रहे हों लेकिन उन्हें मौका मिलेगा, इसकी उम्मीद थोड़ी कम नजर आती है। माना जाता है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक पत्रकार से सरफराज ने कुछ बातचीत की थी, जो गौतम गंभीर को रास नहीं आती थी। तभी से हेड कोच उनसे नाराज हैं और उन्हें मौका नहीं दिया है।

इसी वजह से सरफराज खान (Sarfaraz Khan) के बजाय युवा बल्लेबाज शेख रशीद को मौका मिल सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट की दावेदारी में रशीद भी शामिल हैं और उन्हें BCCI ने सेंटर ऑफ एक्सलेंस में रिपोर्ट करने को कहा है।

कौन हैं शेख रशीद? जानें उनके आंकड़े

21 वर्षीय शेख रशीद आंध्रा के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। रशीद भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। वहीं, आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से 5 मुकाबले खेले हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू 2022 में किया था और अभी तक 29 मैचों में 1959 रन बना चुके हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 46.64 है। वहीं, उन्होंने 5 शतक और 10 अर्धशतक भी बनाए हैं।

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की अपडेटेड टीम आई सामने, बुमराह की वापसी हार्दिक पांड्या बाहर

Tagged:

team india IND vs SL Sarfaraz Khan Sai Sudharsan Shaikh Rasheed
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com