इन 5 खिलाड़ियों ने कम उम्र में ही दिया था इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, एक ने तो 25 की उम्र में लिया संन्यास

Published - 10 Aug 2026, 12:00 PM | Updated - 10 Aug 2026, 12:50 PM

Retirement 21

5 Young Players Retirement from International Cricket: क्रिकेट का खेल काफी लोकप्रिय है और भारत में तो क्रिकेटर्स को काफी सम्मान और प्यार मिलता है। सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट के भगवान का दर्जा दिया गया। वहीं, विराट कोहली को किंग कहा गया। सचिन तो अब संन्यास ले चुके हैं, वहीं कोहली भी रिटायरमेंट करीब हैं। हालांकि, ज्यादातर खिलाड़ी जब उम्रदराज हो जाते हैं, तब संन्यास लेते हैं।

वहीं, कुछ तो 40 साल से ज्यादा हो जाने के बावजूद खेलना जारी रखते हैं। हालांकि, कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हुए, जिन्होंने काफी कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास (Retirement) ले लिया है। इस लेख में हम ऐसे ही 5 खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं।

इन 5 खिलाड़ियों ने काफी कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया Retirement

1. क्रेग कीसवेटर

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज क्रेग कीसवेटर ने महज 27 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट (Retirement) की घोषणा कर दी थी। कीसवेटर को बहुत ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी माना गया था लेकिन आंख में चोट के कारण उन्हें अपना करियर समय से पहले खत्म करना पड़ा। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2010 में टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी जीता था।

2. निकोलस पूरन

Retirement 22

वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन ने महज 29 साल की उम्र में अपना करियर इंटरनेशनल क्रिकेट में खत्म कर लिया था। पूरन ने रिटायरमेंट (Retirement) का फैसला किसी चोट के कारण नहीं, बल्कि दुनिया भर की फ्रेंचाइजी क्रिकेट में खेलने की वजह से लिया था। अभी भी वो IPL समेत तमाम टी20 लीग में खेलते हुए नजर आते हैं।

3. जॉन टर्नर

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जॉन टर्नर ने महज 25 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट ही नहीं, प्रोफेशनल क्रिकेट से ही रिटायरमेंट (Retirement) का ऐलान कर दिया। टर्नर ने इंग्लैंड के लिए 4 वनडे खेले थे। उन्होंने रिटायरमेंट अपनी बैक इंजरी की वजह से लिया। पिछले एक साल से चोट के कारण उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला था।

4. सकलैन मुश्ताक

अपनी स्पिन गेंदबाजी से दुनिया भर के बल्लेबाजों को छकाने वाले पाकिस्तानी स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने भी महज 27 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। सकलैन घुटने की चोट से परेशान थे और फिर उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी। इसके बाद उनकी वापसी ज्यादा खास नहीं रही और उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया।

5. विल पुकोवस्की

ऑस्ट्रेलिया के विल पुकोवस्की ने भारत के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट से अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। हालांकि, इस खिलाड़ी के साथ सबसे बड़ी समस्या कन्कशन की थी। उनके सिर पर कई बार गेंद लगी और उसी वजह से काफी समय तक वो बाहर भी रहे। बाद में उन्हें अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए 27 साल की उम्र में संन्यास (Retirement) ले लिया।

यह भी पढ़ें: 5 भारतीय खिलाड़ी जिनका टेस्ट डेब्यू ही बना आखिरी मैच, फिर कभी नहीं मिला मौका

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com