सरफराज खान की वापसी से बढ़ी गौतम गंभीर की सरदर्दी, अब प्लेइंग XI चुनने के लिए करनी पड़ेगी माथापच्ची

Published - 10 Aug 2026, 10:06 AM | Updated - 10 Aug 2026, 10:52 AM

Playing XI 2

Team India Playing XI: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया तैयार नजर आ रही है। भारत ने अभ्यास मैच में श्रीलंका XI को 6 विकेट से हराया और अपनी तैयारियों को पुख्ता किया।

हालांकि, इस मैच के बाद ही BCCI ने मीडिया रिलीज के माध्यम से जानकारी दी कि साई सुदर्शन सीरीज से बाहर हो गए हैं। सुदर्शन अपने दाहिने पैर की इंजरी से उबरने में नाकाम रहे। इसी वजह से अभी उनका रिहैब जारी रहेगा। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के बाहर होने के कारण चयनकर्ताओं ने सरफराज खान को चुना है।

सरफराज खान की लंबे समय बाद हुई टीम इंडिया में वापसी

Playing XI 3

साई सुदर्शन नंबर-3 के बल्लेबाज हैं लेकिन उनकी जगह मिडिल ऑर्डर के बैटर सरफराज खान को मौका मिला है, जो पहले भी टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपना डेब्यू 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ किया था और उसी साल न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना अंतिम मैच भी खेला।

इसके बाद, सरफराज को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं खिलाया गया और पांचों टेस्ट में प्लेइंग XI (Playing XI) से बाहर रहे। वहीं, पिछले साल इंग्लैंड दौरे के लिए उन्हें नहीं चुना गया। तब से वो बाहर ही चल रहे थे लेकिन साई सुदर्शन की चोट उनके लिए वापसी का मौका बनकर आई।

सरफराज के आने से Playing XI का चयन हुआ दिलचस्प

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI (Playing XI) कुछ समय पहले तक फिक्स लग रही थी लेकिन अब हेड कोच गौतम गंभीर के लिए थोड़ा माथापच्ची वाला काम हो गया है, क्योंकि सरफराज खान वापस आ गए हैं। नंबर-3 पर तो देवदत्त पडीक्कल ने अपनी दावेदारी मजबूती से पेश कर दी है लेकिन नंबर-6 पर कौन खेलेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

जुरेल और सरफराज में से गंभीर को करना होगा चयन

अभी तक ध्रुव जुरेल को स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के रूप में खिलाया जा रहा था लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ समय से खास नहीं रहा है। अभ्यास मैच में भी जुरेल फ्लॉप रहे। यही कारण है कि उनकी दावेदारी कमजोर लग रही है और फैंस का मानना है कि सरफराज को प्लेइंग XI (Playing XI) में उनकी जगह लाया जाना चाहिए।

सरफराज खान स्पिनर्स को काफी अच्छा खेलते हैं और उनके खिलाफ आक्रामक अप्रोच से बल्लेबाजी करते हैं। यही बात उनके पक्ष में जा सकती है। घरेलू क्रिकेट में सरफराज ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ काफी सफलता हासिल की है। श्रीलंका में भी स्पिनर्स के लिए मददगार पिचें मिलने की उम्मीद है। इसी वजह से सरफराज को प्लेइंग XI में शामिल किए जाने की मांग हो रही है। हालांकि, अंतिम फैसला गौतम गंभीर का ही होगा।

यह भी पढ़ें: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, जसप्रीत बुमराह के बाद ये स्टार खिलाड़ी भी हुआ बाहर

Tagged:

team india Gautam Gambhir IND vs SL Sarfaraz Khan India Tour of Sri Lanka 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com