गौतम गंभीर की कुर्सी पर मंडराया खतरा, BCCI की रिव्यू मीटिंग के बाद हो सकती है छुट्टी
Table of Contents
Gautam Gambhir: जून-जुलाई में भारत ने आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा किया। माना जा रहा था व्हाइट बल्ले में मुकाबले होने के कारण दोनों ही दौरों पर भारत का प्रदर्शन शानदार रहेगा लेकिन कहानी बिलकुल विपरीत रही। टीम इंडिया को सबसे पहले आयरलैंड के हाथों दो मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद, इंग्लैंड ने 4-0 से पांच मैचों की टी20 सीरीज में पटखनी दी और फिर तीन मैचों की वनडे सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली।
इस खराब प्रदर्शन के कारण टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) निशाने पर आ गए। जिम्बाब्वे दौरे पर कार्यवाहक हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण की कोचिंग में भारत ने 3-0 से टी20 सीरीज अपने नाम की। इसी वजह से मांग की जा रही है कि गंभीर को हटाकर लक्ष्मण को हेड कोच बना देना चाहिए। इस बीच BCCI की रिव्यू मीटिंग बेंगलुरु में होने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि सभी बड़े अधिकारी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मौजूद हैं।
BCCI के अध्यक्ष और सचिव ने किया CoE का दौरा, भारत के खराब प्रदर्शन को लेकर रिव्यू मीटिंग की संभावना

पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के खिलाड़ी लगातार चोटिल हो रहे हैं, इसी वजह से सेंटर ऑफ एक्सलेंस की काफी आलोचना हो रही है। ऐसे में BCCI के अध्यक्ष मिथुन मन्हास-सचिव देवजीत सैकिया ने CoE का दौरा किया और वहां के हेड वीवीएस लक्ष्मण से भी बात की। इन सभी ने मीडिया के सवालों का जवाब भी दिया और कुछ अहम बातों का जिक्र भी हुआ।
मन्हास और सैकिया के साथ होने के कारण दावा किया जा रहा है कि लक्ष्मण से गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की कोचिंग में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन को लेकर चर्चा की जा सकती है और शायद उनसे गंभीर को रिप्लेस करने के बारे में भी पूछा जा सकता है।
रिव्यू मीटिंग के बाद Gautam Gambhir को लेकर होगा बड़ा फैसला?
संभावना जताई जा रही है कि अगर वीवीएस लक्ष्मण ने टीम इंडिया का हेड कोच बनने के संकेत दिए तो फिर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को लेकर श्रीलंका दौरे के बाद बड़ा फैसला लिया जा सकता है। 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ भारत को दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इसी सीरीज को गंभीर के फ्यूचर के लिहाज से काफी अहम बताया जा रहा है। अगर इसमें भारत को जीत नहीं मिलती है तो फिर गंभीर को हटाया जा सकता है।
2027 के अंत तक है गौतम गंभीर का कार्यकाल
BCCI ने जुलाई 2024 में गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को टीम इंडिया का हेड कोच बनाया था। यह पद राहुल द्रविड़ के जाने से खाली हुआ था। गंभीर को 2027 के अंत तक कॉन्ट्रैक्ट मिला है लेकिन जिस तरह से भारतीय टीम खराब प्रदर्शन कर रही है, उनका कार्यकाल पहले भी समाप्त हो सकता है। गंभीर की कोचिंग में भारत ने न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के हाथों घर पर टेस्ट सीरीज गंवाईं।
वहीं, वनडे में पिछले एक साल के अंदर ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के हाथों सीरीज हार मिली। टी20आई में भी आयरलैंड और इंग्लैंड के हाथों मिली सीरीज हार से बड़ा झटका लगा है। ऐसे में गौतम गंभीर के लिए अब आगे की राह आसान नहीं कही जा सकती है।
यह भी पढ़ें: एशिया कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, स्टार प्लेयर इंजर्ड, टूर्नामेंट से बाहर होने का मंडराया खतरा