एशिया कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, स्टार प्लेयर इंजर्ड, टूर्नामेंट से बाहर होने का मंडराया खतरा
Table of Contents
Star Indian Batter Injured Ahead of Asia Cup 2026: इस समय टीम इंडिया में खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला जारी है। पुरुष टीम के लगभग एक दर्जन खिलाड़ी बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सलेंस में रिहैब कर रहे हैं। वहीं, महिला टीम भी खिलाड़ियों की चोट की समस्या से नहीं बच पाई है। इंग्लैंड में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान श्रेयंका पाटिल इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई थीं और अब उनकी वापसी की संभावना जल्दी नहीं नजर आ रही है।
भारतीय महिला टीम को अगला बड़ा टूर्नामेंट एशिया कप (Asia Cup) 2026 खेलना है, जिसका आयोजन टी20 फॉर्मेट में होगा। इस बार टूर्नामेंट 28 अगस्त से दुबई में खेला जाएगा। हालांकि, उससे पहले टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं और क्योंकि स्टार बल्लेबाज को चोट लग गई है।
Asia Cup से पहले भारतीय बल्लेबाज इंजरी का शिकार
भारत की महिला टीम इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के बाद एक्शन में नजर नहीं आई है लेकिन कुछ खिलाड़ी 'द हंड्रेड' महिला टूर्नामेंट में हिस्सा में खेलती नजर आ रही हैं। इनमें जेमिमा रोड्रिग्स का नाम भी शामिल था लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण टूर्नामेंट को बीच में ही छोड़ना पड़ा।
जेमिमा रोड्रिग्स का चोटिल होना टीम इंडिया के लिए एशिया कप (Asia Cup) के लिहाज से काफी बड़ा झटका है। रोड्रिग्स भारतीय बल्लेबाजी की अहम कड़ी हैं और अगर वो टूर्नामेंट में नहीं खेल पाईं तो उनकी कमी को पूरी कर पाना आसान नहीं होगा।
कैसे चोटिल हुईं जेमिमा रोड्रिग्स?

द हंड्रेड में जेमिमा रोड्रिग्स साउदर्न ब्रेव की तरफ से खेल रही थीं। उन्हें साउदर्न ब्रेव ने £60,000 (लगभग US$80,000) में सीधे साइन किया था और वह इस फ्रेंचाइजी के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों में से एक रही हैं। हालांकि, इस बार जेमिमा का सफर आधे सीजन में ही समाप्त हो गया और वो हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हो गईं।
जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग इंजरी मैच में खेलने के दौरान हुई या फिर अभ्यास में, इसका जिक्र नहीं किया गया है लेकिन साउदर्न ब्रेव ने उनके बाहर होने की पुष्टि कर दी है। जेमिमा के रिप्लेसमेंट के रूप में इंग्लैंड की चार्ली नॉट को साइन किया गया है। भारतीय बल्लेबाज ने छह पारियों में 143 रन बनाए और अपने शानदार प्रदर्शन के लिए दो 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड भी जीते।
जेमिमा रोड्रिग्स के सामने Asia Cup से पहले फिट होने की चुनौती
एशिया कप (Asia Cup) के लिए जेमिमा रोड्रिग्स फिट हो पाएंगी या नहीं, एक बड़ा सवाल है। फिलहाल उनके पास करीब तीन सप्ताह का समय है। अगर वो फिट हो जाती हैं तो फिर यह एक अच्छी खबर होगी लेकिन अनफिट रहती हैं तो भारत को किसी अन्य खिलाड़ी को मौका देना होगा।
बता दें महिला एशिया कप के लिए भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, हांगकांग चीन और थाईलैंड के साथ रखा गया है। टूर्नामेंट में 30 अगस्त को टीम इंडिया अपना पहला मैच थाईलैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी। वहीं, पाकिस्तान से 5 सितंबर को टक्कर होगी।