क्या बुमराह-सुदर्शन के बाद अब शुभमन गिल भी होंगे श्रीलंका दौरे से बाहर? कोच ने दिया फिटनेस पर बड़ा अपडेट
Table of Contents
Shubman Gill Fitness Update: श्रीलंका दौरे पर भारत को दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 15 अगस्त से होगी। सीरीज के आगाज से पहले ही भारत के दो अहम खिलाड़ी बाहर हो गए। सबसे पहले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड दूर पर लगी घुटने की चोट के कारण बाहर होना पड़ा। वहीं, बल्लेबाज साई सुदर्शन को इंडिया ए के लिए खेलत हुए दाहिने पैर में चोट लग गई थी, जिससे वो उबर नहीं पाए और बाहर हो गए।
इन दोनों खिलाड़ियों के बाहर होने के बाद अब सभी की नजरें भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) पर हैं। गिल भी तीन दिवसीय अभ्यास मैच से एक दिन पहले चोटिल हो गए थे। उनके दाहिने हाथ की रिंग फिंगर में गेंद लगी थी, जिसके बाद उन्होंने वॉर्म-अप मैच के पहले दो दिन हिस्सा नहीं लिया। हालांकि, तीसरे दिन गिल बल्लेबाजी करने उतरे और उन्होंने 44 रन की पारी खेली। अब उनकी फिटनेस पर कोच ने अपडेट दिया है।
Shubman Gill ने सिर्फ तीसरे दिन अभ्यास मैच में क्यों लिया हिस्सा, कोच ने बताई वजह

टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने श्रीलंका XI के खिलाफ अभ्यास मैच के बाद, कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) को लेकर अहम अपडेट दिया। गिल पहले दो दिन मैदान पर क्यों नहीं उतरे, इसकी वजह बहुतुले ने बताई। क्रिकइन्फो के अनुसार बहुतुले ने कहा,
"यह बस एक एहतियाती कदम था। वह बिल्कुल ठीक हैं और अपनी ट्रेनिंग कर रहे हैं। मैनेजमेंट ने तय किया कि हम उन्हें (प्रैक्टिस मैच के) पहले दिन न खिलाकर एहतियात बरत सकते हैं।"
पहले टेस्ट के लिए गिल पूरी तरह तैयार
साईराज बहुतुले को लगता है कि शुभमन गिल (Shubman Gill) ने जिस तरह से तीसरे दिन बल्लेबाजी की, उससे गॉल टेस्ट के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा,
"मुझे लगता है कि दूसरी पारी में उन्होंने जिस तरह से बैटिंग की, वह एकदम शानदार थी। वह टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह तैयार हैं।"
घर के बाहर पहली टेस्ट सीरीज जीतने पर गिल की होगी नजर
पिछले साल ही शुभमन गिल को भारत का टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया था। उनकी पहली ही सीरीज इंग्लैंड दौरे पर थी, जिसमें पांच मुकाबले हुए थे। यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई थी। अब उनकी कप्तानी में भारत घर के बाहर अपनी दूसरी सीरीज खेलने जा रहा है, जिसमें श्रीलंका से सामना है। इस सीरीज में गिल चाहेंगे कि उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन करते हुए दोनों मुकाबले जीते, क्योंकि इससे WTC पॉइंट्स टेबल में भी फायदा होगा।
यह भी पढ़ें: श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए बदल गई टीम इंडिया, सिर्फ 6 टेस्ट खेलने वाली खिलाड़ी की हुई एंट्री