श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए बदल गई टीम इंडिया, सिर्फ 6 टेस्ट खेलने वाली खिलाड़ी की हुई एंट्री

Published - 10 Aug 2026, 09:34 AM | Updated - 10 Aug 2026, 10:05 AM

Team India 14

Team India updated squad: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में भारत को अपनी चौथी सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलनी है। टीम इंडिया ने अभी तक इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका का सामना किया है। इनमें से सिर्फ वेस्टइंडीज के खिलाफ ही भारत को सीरीज जीत हासिल हुई है। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज ड्रॉ रही थी, जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्लीन स्वीप से हार का सामना करना पड़ा था।

अब भारत (Team India) को श्रीलंका में श्रीलंकाई टीम के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी। हालांकि, इससे पहले टीम इंडिया को अपने स्क्वाड में खिलाड़ियों की चोट के कारण बदलाव करने पड़े हैं। पहले घोषित किए गए स्क्वाड से जसप्रीत बुमराह के बाद साई सुदर्शन भी बाहर हो गए हैं। बुमराह की जगह अनकैप्ड आकिब नबी को मौका मिला था। वहीं, सुदर्शन के स्थान पर सिर्फ 6 टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी की एंट्री हुई है।

श्रीलंका दौरे से सुदर्शन बाहर, 6 टेस्ट खेल चुके खिलाड़ी को Team India में मिला मौका

BCCI ने 9 अगस्त को ऐलान किया कि साई सुदर्शन दाहिने पैर के अंगूठे में स्ट्रेस रिएक्शन से पूरी तरह रिकवर नहीं हुए हैं। इसी वजह से अभी उनका रिहैब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में जारी रहेगा और वो श्रीलंका दौरे से बाहर हो गए हैं। वहीं, उनकी जगह टीम इंडिया (Team India) में सरफराज खान की वापसी हुई है। सरफराज डेढ़ साल से ज्यादा समय के बाद चुने गए हैं।

उन्हें आखिरी बार 2024-25 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए सेलेक्ट किया गया था लेकिन एक भी मैच में नहीं खिलाया गया था। इसके बाद, जब इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का चयन हुआ तो सरफराज को ड्रॉप कर दिया गया था। हालांकि, अब उन्हें फिर से मौका मिला है। अभी तक उन्होंने अपने टेस्ट करियर में छह मुकाबले खेले हैं और एक शतक-तीन अर्धशतक की मदद से 371 रन बनाए हैं।

श्रीलंका दौरे के लिए सरफराज खान की टीम इंडिया में वापसी

Team India 15

श्रीलंका XI के खिलाफ देवदत्त पडीक्कल ने 142 रनों की नाबाद पारी खेलकर साई सुदर्शन की बल्लेबाजी पोजीशन नंबर-3 के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया। इसी वजह से टेस्ट सीरीज में उनका वन डाउन खेलना तय है। ऐसे में टीम इंडिया (Team India) को एक ऐसे बल्लेबाज की जरूरत थी, जो नंबर-5 और 6 के हिसाब से बल्लेबाजी करता हो और इस रोल के लिए सरफराज खान आदर्श विकल्प हैं।

श्रीलंकाई पिचों पर सरफराज खान की स्पिन खेलने की काबिलियत फायदेमंद साबित हो सकती है। वह एक अटैकिंग बल्लेबाज हैं और तेजी से रन बनाने की काबिलियत भी रखते हैं। इसके अलावा उनका रणजी ट्रॉफी 2025-26 में प्रदर्शन भी अच्छा रहा था, जहां उन्होंने नौ पारियों में 53.62 की औसत से 429 रन बनाए थे।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) का अपडेट स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडीक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान

यह भी पढ़ें: अब इस टीम के खिलाफ सीरीज खेलते नजर आएंगे वैभव सूर्यवंशी, मुकाबलो की तारीखों का हुआ ऐलान

Tagged:

team india Sarfaraz Khan Sai Sudharsan India Tour of Sri Lanka 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com