अब इस टीम के खिलाफ सीरीज खेलते नजर आएंगे वैभव सूर्यवंशी, मुकाबलो की तारीखों का हुआ ऐलान

Published - 09 Aug 2026, 04:10 PM | Updated - 09 Aug 2026, 05:18 PM

Vaibhav Sooryavanshi 54

15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड दौरे से दस्तक दी थी। उन्हें आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज में डेब्यू तक मौका नहीं मिला था लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में वैभव को प्लेइंग XI में जगह मिली और वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए।

डेब्यू टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को तीन पारियां खेलने को मिलीं लेकिन वो कुल 50 रन भी नहीं बना पाए। हालांकि, जिम्बाब्वे दौरे पर उन्होंने कमाल किया और दो अर्धशतकीय पारियों की मदद से 151 रन बनाए। तीसरे टी20 में उनकी 81 रनों की पारी कमाल की रही। वैभव अभी सिर्फ टी20 में ही भारत के लिए खेलते हैं, ऐसे में अब उनका जलवा कब दिखेगा, यह सवाल बार-बार पूछा जा रहा है तो चलिए इसका जवाब आपको देते हैं।

इस टीम के खिलाफ Vaibhav Sooryavanshi के खेलने की संभावना

Vaibhav Sooryavanshi 55

भारत की टीम अभी श्रीलंका दौरे पर है। इस दौरे की समाप्त 27 अगस्त को होगी। इसके बाद, सितंबर में भारत को बांग्लादेश और अफगानिस्तान के खिलाफ एशियन गेम्स से पहले खेलना है। हालांकि, बांग्लादेश दौरा मुश्किल माना जा रहा है।

इसी वजह से श्रीलंका टूर के बाद भारत की टीम अफगानिस्तान से टक्कर लेती नजर आ सकती है। दोनों के बीच तीन टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। इसी सीरीज में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) भी खेलते दिखाई दे सकते हैं।

सितंबर में अफगानिस्तान से टीम इंडिया की टक्कर

दरअसल, जून में भारत ने अफगानिस्तान की एक टेस्ट और तीन वनडे के लिए मेजबानी की थी। इस दौरान सभी मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली थी। अब अफगानिस्तान को भारत की मेजबानी करनी है। हालांकि, इसके लिए टीम इंडिया को अफगानिस्तान नहीं जाना होगा, बल्कि दिल्ली में ही खेलना होगा, क्योंकि अफगान टीम ने इसे ही अपना होम वेन्यू बनाया है।

ऐसे में भारत और अफगानिस्तान के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। सीरीज के आधिकारिक शेड्यूल की घोषणा नहीं हुई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि 13 से 17 सितंबर तक आयोजन हो सकता है। अगर यह सीरीज तय कार्यक्रम के अनुसार हुई तो फिर 13 सितंबर को वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) भारतीय टीम की जर्सी में नजर आ सकते हैं।

दलीप ट्रॉफी की तैयारियों में जुटे हैं वैभव सूर्यवंशी

भारतीय घरेलू क्रिकेट का आगामी सीजन 23 अगस्त से दलीप ट्रॉफी के साथ शुरू होगा। इस टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को भी खेलना है। इस बार उन पर दोहरी जिम्मेदारी होगी, क्योंकि उन्हें ईस्ट जोन ने अपनी टीम का उपकप्तान भी बनाया है। वैभव ने भी रेड बॉल मोड में आने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। वे जिम्बाब्वे दौरे से लौटने के बाद से नागपुर के पास तलेगांव में काफी समय से राजस्थान रॉयल्स अकादमी में अभ्यास कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: टेस्ट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, नंबर-1 वाले का रिकॉर्ड तोड़ना नामुमकिन

Tagged:

team india Vaibhav Sooryavanshi AFG vs IND T20 Series
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com