बांग्लादेश दौरे के लिए नहीं जाएगी टीम इंडिया? BCCI ने भारत सरकार का खटखटाया दरवाजा, जानिए क्या है पूरा मामला

Published - 10 Aug 2026, 02:57 PM | Updated - 10 Aug 2026, 04:20 PM

Team India 21

Team India Tour of Bangladesh: बांग्लादेश दौरे पर भारत को सितंबर में जाना है। BCB के द्वारा घोषित किए गए कार्यक्रम के अनुसार, यह दौरा 1 से 13 सितंबर तक होना है, जिसमें 3 वनडे और 3 टी20 खेले जाएंगे। हालांकि, अभी तक BCCI की तरफ से बांग्लादेश जाने के संबंध में कुछ भी साफ़ नहीं किया गया है, क्योंकि कुछ समय पहले पड़ोसी देश में हिन्दुओं के प्रति काफी हिंसा देखने को मिली थी, जिसके बाद से दोनों देशों के क्रिकेट संबंध भी खराब हो गए।

इसी वजह से IPL 2026 में मुस्ताफिजुर रहमान को नहीं खिलाया गया था। वहीं, इसके विरोध में बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आने से इनकार कर दिया था और बाद में टूर्नामेंट में उसे स्कॉटलैंड से रिप्लेस कर दिया गया। हालांकि, जब से तमीम इक़बाल BCB के नए अध्यक्ष बने हैं, तब से वो भारत (Team India) के बांग्लादेश दौरे को संभव बनाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। अब लगता है कि उनकी कोशिश रंग लाने वाली है।

Team India के बांग्लादेश दौरे को लेकर BCCI करेगी भारत सरकार से बात

Team India 22

कुछ समय पहले मीडिया रिपोर्ट्स में जानकारी दी गई थी कि तमीम इक़बाल ने बांग्लादेश गवर्नमेंट से टीम इंडिया (Team India) के बांग्लादेश दौरे के बारे में भारत सरकार से बात करने को कहा था। इसके अलावा BCB ने लिखित रूप में BCCI से दौरे पर आने का अनुरोध भी किया था। हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि भारतीय बोर्ड सरकार से मंजूरी और स्पष्टता मांगने की तैयारी में है।

BCCI दौरे को लेकर खुद नहीं ले सकता फैसला, सरकार के दिशानिर्देश को करेगा फॉलो

भारत और बांग्लादेश के बीच बिगड़े संबंधों के कारण BCCI टीम इंडिया (Team India) को दौरे पर भेजने का फैसला खुद नहीं ले सकती है। इसी वजह से बोर्ड भारत सरकार के निर्देशों को फॉलो करेगा। बीसीसीआई के एक टॉप सोर्स से मिली जानकारी के अनुसार,

"हम इस पर काम कर रहे हैं और बांग्लादेश दौरे के मामले में मंज़ूरी और स्पष्टता लेंगे। इस चरण पर हम खुद कोई फैसला नहीं ले सकते। अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन हम जल्द ही सरकार से संपर्क करेंगे।"

सोर्स ने आगे बताया,

"BCB ने हमें लिखा है और वे लगातार हमारे संपर्क में हैं। जल्द ही और स्पष्टता आएगी।"

टीम इंडिया के बांग्लादेश दौरे का शेड्यूल (BCB द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार)

तारीखमैचफॉर्मेट
1 सितंबरपहला वनडेODI
3 सितंबरदूसरा वनडेODI
6 सितंबरतीसरा वनडेODI
9 सितंबरपहला टी20 इंटरनेशनलT20I
12 सितंबरदूसरा टी20 इंटरनेशनलT20I
13 सितंबरतीसरा टी20 इंटरनेशनलT20I

यह भी पढ़ें: क्या बुमराह-सुदर्शन के बाद अब शुभमन गिल भी होंगे श्रीलंका दौरे से बाहर? कोच ने दिया फिटनेस पर बड़ा अपडेट

Tagged:

team india bcci bangladesh cricket team bcb India Tour of Bangladesh 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com