Galle Test में बेंच गर्म करते रह जाएंगे ये 4 खिलाड़ी, गंभीर-गिल नहीं देंगे प्लेइंग XI में मौका
Table of Contents
IND vs SL Galle Test: श्रीलंका दौरे पर भारत को दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गाले के गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलना है। इस मुकाबले के साथ ही टीम इंडिया का श्रीलंका में 9 साल से टेस्ट न खेलने का सूखा भी समाप्त हो जाएगा। इस सीरीज का आयोजन WTC के अंतर्गत है। इसी वजह से दोनों ही मैच काफी अहम माने जा रहे हैं।
श्रीलंका के खिलाफ भारत ने टेस्ट में काफी अच्छा किया है और एक बार फिर वैसा ही प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद होगी। इसी वजह से गाले टेस्ट (Galle Test) में टीम इंडिया जीत दर्ज के लिए सबसे मजबूत प्लेइंग XI खिलाना चाहेगी। भारत के स्क्वाड में 15 खिलाड़ी हैं लेकिन मौका सिर्फ 11 को ही मिलेगा। तो चलिए बताते हैं कि कौन से 4 खिलाड़ी बाहर बैठे हुए नजर आ सकते हैं।
इन 4 भारतीय खिलाड़ियों को Galle Test की प्लेइंग XI से रखा जा सकता है बाहर
1. ध्रुव जुरेल

भारत ने टेस्ट में ध्रुव जुरेल को ऋषभ पंत के बैकअप के रूप में चुना था लेकिन कुछ समय से उन्हें स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के रूप में खिलाया जा रहा है। जुरेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में काफी अच्छा भी किया था लेकिन इसके बाद, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के खिलाफ फ्लॉप रहे। वहीं, तीन दिवसीय अभ्यास मैच में भी कुछ खास नहीं कर पाए। इसी वजह से लगता है कि गाले टेस्ट (Galle Test) से उन्हें बाहर रखकर सरफराज खान को मौका दिया जा सकता है।
2. सारांश जैन
33 साल के सारांश जैन को श्रीलंका दौरे पर वाशिंगटन सुंदर के अनफिट होने के कारण मौका मिला है। हालांकि, गाले टेस्ट (Galle Test) में सारांश के खेलने की उम्मीद काफी कम नजर आ रही है। इसकी बड़ी वजह श्रीलंका XI के खिलाफ उनका साधारण प्रदर्शन रहा। दोनों पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने कुल 70 रन दिए लेकिन एक भी विकेट नहीं ले पाए। इसी वजह से उनकी जगह मानव सुथार को खिलाया जा सकता है, जिन्होंने 2 विकेट लेने के साथ ही 45 रन भी बनाए।
3. आकिब नबी
जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के रूप में श्रीलंका दौरे के लिए चुने गए तेज गेंदबाज आकिब नबी का भी गाले टेस्ट में चयन होना मुश्किल ही लग रहा है। इसकी बड़ी वजह अभ्यास मैच में उनका इस्तेमाल है। नबी से श्रीलंका XI की पहली पारी में एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं कराई गई। इसके बाद, दूसरी पारी में उन्हें पांच ओवर डालने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने बिना कोई विकेट लिए 27 रन दिए। इसी वजह से नबी को प्लेइंग XI में शामिल किए जाने की संभावना नजर नहीं आ रही है।
4. प्रसिद्ध कृष्णा
श्रीलंका के खिलाफ गाले में होने वाले टेस्ट (Galle Test) के लिए भारत की प्लेइंग XI में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह गुरनूर बरार को मौका मिल सकता है। इसकी वजह अभ्यास मैच में गुरनूर का प्रभावशाली प्रदर्शन है। गेंदबाजी में तो दोनों ने लगभग एक जैसा किया लेकिन गुरनूर ने पहली पारी के दौरान बल्लेबाजी में 18 गेंदों में 32 रन नाबाद बनाए थे, जिसमें दो चौके और चार छक्के भी शामिल थे। गुरनूर की तुलना में प्रसिद्ध बल्लेबाजी के मामले में कमजोर है। इसी वजह से उन्हें बाहर बैठना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: इन 5 खिलाड़ियों ने कम उम्र में ही दिया था इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, एक ने तो 25 की उम्र में लिया संन्यास