भारतीय खिलाड़ियों के IPL खेलने की टीम इंडिया को चुकानी पड़ रही भारी कीमत? रिपोर्ट्स में हुआ चौंका देने वाला खुलासा
Table of Contents
Indian players played in the IPL despite being injured: जब भी कोई बड़ा खिलाड़ी टीम इंडिया की किसी सीरीज से पहले चोटिल हो जाता है तो आईपीएल को निशाना बनाया जाता है। कहा जाता है कि खिलाड़ी टी20 लीग में खेलने के लिए फिट रहते हैं लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में अनफिट हो जाते हैं। यह बात सबसे ज्यादा जसप्रीत बुमराह को लेकर कही जाती है, जो चोट के कारण कुछ सालों में कई अहम टूर्नामेंट मिस कर चुके हैं।
हालांकि, BCCI और खिलाड़ियों द्वारा अक्सर ही इस बात को नकारा गया है लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स में बड़ा खुलासा हुआ है, जो काफी सारे फैंस को हैरान कर देगा। सामने आई जानकारी के अनुसार, कई भारतीय खिलाड़ी चोटिल होने के बावजूद IPL 2026 में खेले थे और अब इसका खामियाजा टीम इंडिया को भुगतना पड़ रहा है।
भारतीय खिलाड़ियों के चोटिल होने के पीछे IPL?

भारत के कई बड़े खिलाड़ी इस समय BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैब कर रहे हैं, जिसमें जसप्रीत बुमराह, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या और नितीश कुमार रेड्डी जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। सीओई के एक सूत्र ने चिंता जताते हुए बताया कि IPL के दौरान फ्रेंचाइजी और वित्तीय दबाव की वजह से खिलाड़ी चोट के बावजूद खेलते रहते हैं और उसके बाद ही उन्हें नेशनल क्रिकेट बोर्ड की रिहैबिलिटेशन में भेजा जाता है, जिससे उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी को मैनेज करना और भी मुश्किल हो जाता है।
ज्यादा क्रिकेट और IPL में खेलना खिलाड़ियों की चोट के लिए जिम्मेदार
BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के एक सूत्र ने एएनआई से कहा,
"क्रिकेट काफी ज्यादा हो रही है। खिलाड़ी के शरीर की एक सीमा होती है। ज्यादा इस्तेमाल और स्ट्रेस से होने वाली चोटों (खासकर उम्रदराज खिलाड़ियों में) के मामले में यह अंदाजा लगाना मुश्किल होता है कि खिलाड़ी कब तक वापस खेल पाएगा। IPL के दौरान फ्रेंचाइज़ी और पैसों के दबाव की वजह से खिलाड़ी चोट के बावजूद खेलते रहते हैं और फिर उन्हें COE फिजियो के पास भेज दिया जाता है, जिन्हें इस बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं होती।
"टीम के फिजियो और COE फिजियो काबिल और ज़िम्मेदार होते हैं और खिलाड़ियों की सुरक्षा को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं। जाहिर है, इससे सेलेक्टर, कोच और कप्तान के लिए मुश्किलें बढ़ जाती हैं।"
खिलाड़ियों का लगातार चोटिल होना टीम इंडिया के लिए बड़ी समस्या
IPL 2026 के बाद से भारत ने अफगानिस्तान, आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेली हैं। लेकिन काफी सारे खिलाड़ी चोट के कारण नहीं खेल पाए या सीरीज के बीच से बाहर हुए। अब श्रीलंका दौरे से जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन बाहर हो गए। वहीं, हर्षित राणा और वाशिंगटन सुंदर चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। इसी वजह से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को निशाना बनाया जा रहा है लेकिन CoE हेड वीवीएस लक्ष्मण ने बचाव किया और कहा कि टीम के साथ तालमेल सही है।
यह भी पढ़ें: Galle Test में बेंच गर्म करते रह जाएंगे ये 4 खिलाड़ी, गंभीर-गिल नहीं देंगे प्लेइंग XI में मौका