PAK vs SL Today Match Prediction, 1st T20I – पहले T20 में कौन मारेगा बाजी? जानें संभावित स्कोर और मैच भविष्यवाणी

Published - 09 Oct 2026, 10:04 AM | Updated - 09 Oct 2026, 10:15 AM

PAK vs SL Today Match Prediction
PAK vs SL 1st T20I 2026

PAK vs SL Today Match Prediction: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच T20I श्रृंखला का पहला मैच आज रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान टीम ने अपना पिछला T20 मुकाबला भारत के खिलाफ खेला था, जिसमें उसे 19 रन से हार का सामना करना पड़ा। साहिबजादा फरहान इस श्रृंखला में पाकिस्तान टीम का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे।

दूसरी तरफ श्रीलंका ने अपने पिछले 5 में से सिर्फ 1 मैच जीता है। हालांकि एशियाई खेलों में बांग्लादेश को हराकर श्रीलंका कांस्य पदक जीतने में कामयाब रही। कुसल मेंडिस की अगुवाई में टीम इस श्रृंखला में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और PAK vs SL Today Match Prediction पर नज़र डालेंगे।

PAK vs SL Live Score, 1st T20I

PAK vs SL 1st T20I मैच का लाइव स्कोर, स्कोरकार्ड और गेंद-दर-गेंद अपडेट यहां देख सकते हैं।

PAK vs SL Live Score

मैच डिटेल्स (PAK vs SL 1st T20I Match Details)

मैचपाकिस्तान बनाम श्रीलंका
स्टेडियमरावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
मैच की तारीख9 अक्टूबर 2026 (06:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगYouTube VETO

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (PAK vs SL Head-to-Head)

  • मैच: 10

  • पाकिस्तान ने जीते: 5

  • श्रीलंका ने जीते: 5

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (PAK vs SL Recent Form)

पाकिस्तान: L, W, W, L, W

श्रीलंका: W, L, L, L, L

पिच रिपोर्ट (PAK vs SL Pitch Report- रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी)

रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी की पिच आम तौर पर बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में हल्की स्विंग और उछाल भी मिलता है। T20 फॉर्मेट में यहां औसत स्कोर 170-180 रन के आसपास रहता है। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का विकल्प चुन सकती है।

यहां खेले गए 16 (T20I) मैचों के आंकड़े

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 31%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत69%
पहली पारी का औसत स्कोर 144
दूसरी पारी का औसत स्कोर141
पिच अनुकूलपेसर्स के लिए अनुकूल (53%)

PAK vs SL Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सिनारियो 1: अगर पाकिस्तान टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 170–180

  • मैच परिणाम: पाकिस्तान टीम की जीत की संभावना


सिनारियो 2: अगर श्रीलंका टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 40–45

  • अनुमानित कुल स्कोर: 145–160

  • मैच परिणाम: पाकिस्तान टीम की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (PAK vs SL Playing XI Today)

पाकिस्तान प्लेइंग-XI:

सैम अयूब, ख्वाजा नफे, साहिबजादा फरहान (कप्तान), हसन नवाज़, शादाब ख़ान, फ़ख़र ज़मान, माज़ सदाकत, अब्दुल समद, नसीम शाह, अबरार अहमद, सुफ़यान मोकिम

श्रीलंका प्लेइंग-XI:

सहान अराचिगे, पीएचकेडी मेंडिस, एएम फर्नांडो, सिनेथ जयवर्धने, डी चमीरा, कुसल मेंडिस (कप्तान), नुवान तुषारा, दासुन शनाका, महेश थीकशाना, दुनिथ वेल्लालगे, ईशान मलिंगा

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (PAK vs SL Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • फ़ख़र ज़मान पाकिस्तान टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं। इन्होंने इस साल PSL टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है।

  • कुसल मेंडिस श्रीलंका टीम के कप्तान तथा प्रमुख बल्लेबाज हैं। इन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पिछली श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन किया है इस मैच में भी अच्छी पारी खेल सकते हैं।

टॉप गेंदबाज

  • शादाब ख़ान एक अनुभवी स्पिन गेंदबाज है। इन्होंने T20 फॉर्मेट में 123 विकेट लिए हैं। इस साल फॉर्मेट में इनका प्रदर्शन अच्छा रहा है ये रावलपिंडी में भी कारगर साबित हो सकते है।

  • दुनिथ वेल्लालगे ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछली श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस मैच में भी अपनी टीम को ब्रेक थ्रू दिला सकते हैं।

PAK vs SL Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले T20I में हालिया फॉर्म, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम संयोजन को देखते हुए टीम पाकिस्तान का पलड़ा भारी नजर आता है। पाकिस्तान को घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिलेगा तथा श्रीलंका T20 फॉर्मेट में खराब फॉर्म से गुजर रही है। इसके अलावा पाकिस्तान टीम का टॉप ऑर्डर मजबूत है।

पाकिस्तान के जीतने की संभावना: 60%

श्रीलंका के जीतने की संभावना: 40%

यह भी पढ़ें: PSL की डेट का हुआ ऐलान, IPL के साथ होगा क्लैश, इस डेट से शुरू हो जाएगा टूर्नामेंट

PAK vs SL T20 Series 2026: दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड

पाकिस्तान टीम स्क्वाड:

साहिबज़ादा फ़रहान (कप्तान), ख्वाजा नफ़े (विकेट कीपर), फ़ख़र ज़मान, माज़ सदाक़त, हसन नवाज़, अब्दुल समद, शादाब ख़ान, अराफ़ात मिन्हास, नसीम शाह, मोहम्मद सलमान मिर्ज़ा, अबरार अहमद, सुफ़यान मोक़िम, सैम अयूब, रज़ाउल्लाह, मोहम्मद इमरान रंधावा

श्रीलंका टीम स्क्वाड:

कुसल मेंडिस (कप्तान) (विकेट कीपर) सिनेथ जयवर्धने, लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, कामिंडू मेंडिस, सहान अराचिगे, दासुन शनाका, दुनिथ वेल्लालगे, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीकशाना, नुवान तुषारा, बिनुरा फर्नांडो, विजयकांथ व्यासकांथ, चमिंडू विक्रमसिंघे, ईशान मलिंगा,

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

Pakistan National Cricket Team SRI LANKA NATIONAL CRICKET TEAM PAK vs SL Today Match Prediction PAK vs SL 1st T20I PAK vs SL Dream11 Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

यह मैच रावलपिंडी में खेला जाएगा

पाकिस्तान टीम
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com