PSL की डेट का हुआ ऐलान, IPL के साथ होगा क्लैश, इस डेट से शुरू हो जाएगा टूर्नामेंट

Published - 09 Oct 2026, 09:05 AM | Updated - 09 Oct 2026, 10:04 AM

PSL Clash IPL

PSL 2027 Dates Announced: आईपीएल की सफलता के बाद, हर बड़ा क्रिकेट बोर्ड अपने यहां फ्रेंचाइजी लीग का आयोजन करा रहा है। इसमें पाकिस्तान का नाम भी शामिल है। पड़ोसी मुल्क में पाकिस्तान सुपर लीग के नाम से टी20 टूर्नामेंट आयोजित होता है।

हालांकि, आईपीएल से हर मामले में यह लीग कमजोर मानी जाती है, क्योंकि पैसों के साथ-साथ टॉप के खिलाड़ी भी भारत में होने वाली को प्राथमिकता देते हैं। इसके बावजूद PCB जानबूझकर पिछले दो सीजन से IPL से PSL का टकराव करा रहा है और ऐसा ही अगले साल भी देखने को मिलेगा।

2027 में भी IPL से PSL की होगी टक्कर

PSL Clash IPL 1

दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने PSL 2027 के शुरू और खत्म होने की तारीखों का ऐलान कर दिया है। PCB ने जो डेट्स चुनी हैं, उसी दौरान आईपीएल का भी आयोजन होता है। इसी वजह से अगले साल इन दोनों लीगों की फिर से टक्कर देखने को मिलेगी।

अभी तक BCCI ने आईपीएल के शुरू और खत्म होने की आधिकारिक तारीखों का ऐलान नहीं किया है लेकिन PCB ने डेट्स कंफर्म कर दी हैं और इन्हीं के आधार पर तय है कि इन दोनों लीग का टकराव लगातार तीसरे साल होगा।

18 मार्च से 2 मई तक PSL 2027 का होगा आयोजन

मार्च से मई का विंडो आईपीएल का भी होता है। इसी में अब PCB भी अपनी लीग को फिर से आयोजित कराने जा रहा है। पाकिस्तानी बोर्ड की घोषणा के मुताबिक, PSL 2027 की शुरुआत 18 मार्च से होगी। वहीं, फाइनल मुकाबला 2 मई को खेला जाएगा। पिछले महीने हुई गवर्निंग काउंसिल की बैठक में पीसीबी और फ्रेंचाइजी ने जनवरी और फरवरी में PSL 12 आयोजित करने की संभावना पर चर्चा की।

हालांकि, मीडिया राइट्स रखने वाली 'वाली टेक्नोलॉजीज' ने मौजूदा समय में ब्रॉडकास्टिंग से होने वाली कमाई की कमी पर चिंता जताई। वाली टेक्नोलॉजीज का कहना है कि ज्यादातर एडवरटाइज़र रमजान के पवित्र महीने में ही अपना मार्केटिंग और टीवी ऐड का बजट खर्च कर देते हैं, जिससे ब्रॉडकास्टर्स के लिए बहुत कम बजट बचता है।

एक बार फिर से कई खिलाड़ी छोड़ सकते हैं PSL

आईपीएल से टकराव का नुकसान PSL को खिलाड़ियों का मामले में होता है। टॉप के खिलाड़ी ऑक्शन के दौरान आईपीएल में चले जाते हैं। वहीं, जो खिलाड़ी बचते हैं, उनमें से भी कुछ इंजरी रिप्लेसमेंट के रूप में साइन किए जाने पर पाकिस्तानी लीग को धोखा देते हैं। पिछले साल दासुन शनाका और ब्लेसिंग मुजराबानी ने ऐसा ही किया था, जिसके बाद PCB ने नाराज होकर एक्शन भी लिया था।

हालांकि, खिलाड़ियों को इससे खास फर्क नहीं पड़ता है, क्योंकि उन्हें पता रहता है कि आईपीएल में मौका मिलता है तो उनका फ्यूचर काफी अच्छा हो सकता है। इस लीग में पैसे अधिक मिलते हैं। वहीं, टॉप खिलाड़ियों के साथ खेलने से खुद का गेम भी बेहतर होता है।

यह भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स को लगा तगड़ा झटका लगा, अचानक इन 2 दिग्गजों ने छोड़ दी टीम

Tagged:

PCB IPL 2027 PSL 2027
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com