IPL 2026 की अब तक की ड्रीम टीम का हुआ ऐलान! अभिषेक-वैभव ओपनिंग, नंबर-3-4-5 पर कोहली, पाटीदार, क्लासेन....

Published - 29 Apr 2026, 05:48 PM

IPL 2026

IPL 2026 का रोमांच जारी है, इस साल हो रही इंडियन प्रीमियर लीग बाकी सीजन से थोड़ी अलग है। इस साल लीग में कई सारे रिकॉर्ड बने और टूटे हैं। इसी बीच IPL 2026 की ड्रीम टीम पर एक नजर डालें तो

इन खिलाड़ियों को जगह मिलती दिख रही है जिसमें अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को ओपनिंग करते देखा जा सकता है जबकि कोहली को तीसरे स्थान और चौथे पर रजत पाटीदार को तो वहीं पाँचवें पर क्लासेन को जगह मिल रही है।

IPL 2026 की ड्रीम टीम में अभिषेक और वैभव करेंगे ओपनिंग

IPL 2026

IPL 2026 में अपने बल्ले से कहर मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा को आईपीएल 2026 की ड्रीम टीम में बतौर ओपनर जगह मिल रही है। इन दोनों खिलाड़ियों की बात करें तो इस साल भी इन दोनों खिलाड़ियों का बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

इन दोनों के IPL 2026 के स्ट्राइक रेट पर एक नजर डालें तो वैभव का 238 के करीब रहा है जबकि अभिषेक शर्मा का 212 के आसपास। 15 साल के वैभव इस साल एक सेंचुरी लगा चुके हैं जबकि अभिषेक भी एक बार शतक लगा चुके हैं।

जिससे इन दोनों खिलाड़ियों का ड्रीम टीम में जगह बनना अनिवार्य है तथा दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाज IPL 2026 के 40वें मुकाबले तक ऑरेंज कैप की रेस में पहले और दूसरे स्थान पर बरकरार हैं।

भारत में क्यों बैन है Riyan Parag द्वारा पी गई ई-सिगरेट? क्या इसकी कीमत और ब्रांड! जानें सबकुछ

कोहली और पाटीदार की जोड़ी ड्रीम टीम में

आईपीएल के इतिहास में जो टीम कभी अपनी पनौती वाली छवि को लेकर हमेशा ट्रोल होती थी, आज उस टीम का रुतबा एक ऐसे खिलाड़ी ने बढ़ा दिया है जिसने अभी तक अपने देश के लिए टी20 टीम में डेब्यू तक नहीं किया है।

उस खिलाड़ी का नाम रजत पाटीदार है जो फिलहाल आरसीबी के लिए बल्लेबाजी लाइनअप में निचले क्रम में आकर तहलका मचाते हैं। उनके साथ भारत के दिग्गजों में शुमार विराट कोहली का भी नाम है। विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बाद अपने गेम को और भी खतरनाक अटैकिंग बना लिया है।

PBKS vs RR STATS: राजस्थान रॉयल्स ने मुल्लांपुर में रचा इतिहास, पंजाब को धूल चटाकर 200+ चेज में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड!

देवदत्त पडिक्कल को भी मिली जगह

इस कड़ी में आरसीबी के एक और विस्फोटक बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल भी शामिल हैं जिन्होंने अपने बल्ले से एक अलग ही खौफ पैदा किया है। आइए जानते हैं ड्रीम टीम की फुल प्लेयर लिस्ट।

जबकि कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में मिल सकती है, क्योंकि इन्होंने इस साल पंजाब की कप्तानी करते हुए कई रिकार्ड बनाए है।

इन खिलाड़ीयों को मिलेगी जगह: रजत पाटीदार, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, हेनरिक क्लासेन, कृणाल पांड्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, जोफ्रा आर्चर, अंशुल कंबोज।

Tagged:

Virat Kohli Rajat Patidar IPL 2026 IPL 2026 DREAM TEAM
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

चार बार

चार साल में एक बार
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com