PBKS vs RR STATS: राजस्थान रॉयल्स ने मुल्लांपुर में रचा इतिहास, पंजाब को धूल चटाकर 200+ चेज में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड!

Published - 29 Apr 2026, 12:58 AM | Updated - 29 Apr 2026, 01:21 AM

PBKS Vs RR STATS

आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया, जिसके बाद टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। PBKS vs RR STATS पर नजर डालें तो इस मैच के साथ ही कई रिकॉर्ड्स भी राजस्थान ने अपने नाम दर्ज किए हैं।

इस मैच में 200+ रन चेज करने के मामले में राजस्थान अब टॉप टीमों की सूची में आ गई है, वहीं पंजाब के नाम कुछ अनचाहे रिकॉर्ड्स दर्ज हुए। इस जीत के बाद राजस्थान अपनी लय को बरकरार रखना चाहेगी, जबकि पंजाब अपने दबदबे को फिर से कायम करने का दावा अगले मैच में पेश करेगी।

PBKS vs RR STATS में कुछ बने, कुछ टूटे

PBKS Vs RR STATS

इस 40वें मैच में कई रिकॉर्ड्स बने और कई टूटे, आइए जानते हैं एक-एक करके। पंजाब किंग्स के लिए यह सीजन की पहली हार थी। PBKS vs RR STATS के अनुसार, पंजाब किंग्स आईपीएल इतिहास की पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने लगातार पहले सात मुकाबलों में अपराजीत रही है।

इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स ने मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने सभी तीन मुकाबले जीते हैं। राजस्थान रॉयल्स का यह छठा 200+ रन चेज था और मुल्लांपुर के मैदान पर यह हाईएस्ट रन चेज है, इससे पहले हैदराबाद के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज था।

सबसे ज्यादा बार 200 से ज्यादा रन चेज करने के मामले में राजस्थान रॉयल्स अब संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है। PBKS vs RR STATS बताते हैं कि राजस्थान ने 6 बार यह कारनामा किया है, जबकि 10 बार के साथ पंजाब किंग्स पहले और 6 बार के साथ मुंबई इंडियंस दूसरे स्थान पर काबिज है।

Vaibhav Sooryavanshi ने रचा एक और इतिहास, ये महारिकॉर्ड बनाने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

किस सीजन कितनी बार 200+ चेज

अगर बात करें कि किस सीजन में कितनी बार 200 से ज्यादा का स्कोर चेज हुआ है, तो आईपीएल 2024 में यह 6 बार हुआ था, जबकि 2025 में यह संख्या बढ़कर 9 तक पहुंच गई थी।

वहीं अगर 2023 की बात करें तो ऐसा आठ बार हुआ था, लेकिन PBKS vs RR STATS की गवाही देते हुए इस साल 2026 में आधी लीग में ही 200 से ज्यादा का स्कोर 9 बार चेज हो चुका है। इससे साफ है कि इस साल का आईपीएल सीजन खिलाड़ियों की आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाना जा रहा है।

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए सबसे महंगे गेंदबाज जेवियर बार्टलेट रहे हैं, जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चार ओवर में 69 रन दिए थे। इसके बाद अब अर्शदीप सिंह का नाम आता है, उन्होंने आज के मैच में 68 रन देकर एक विकेट लिया। यह किसी भी पंजाब किंग्स के गेंदबाज द्वारा मुल्लांपुर में दिया गया सबसे महंगा स्पेल है।

PBKS vs RR: राजस्थान की आंधी में उड़ा पंजाब किंग्स, रॉयल्स 6 विकेट से जीता मैच

डोनोवन फेरेरा को मिला मैन ऑफ द मैच

आईपीएल 2026 के इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब को हराकर राजस्थान रॉयल्स ने अपनी हार का सिलसिला तोड़ दिया। PBKS vs RR STATS में फेरेरा का नाम अब चमक रहा है, क्योंकि उन्होंने सबसे अहम वक्त पर जिम्मेदारी संभाली।

डोनोवन फेरेरा ने 26 गेंदों में तीन छक्के और 6 चौकों की मदद से नाबाद 52 रनों की पारी खेलकर टीम को संकट से बाहर निकाला, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

उनके साथ शुभम दुबे ने भी 12 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाकर पंजाब के गेंदबाजों को दबाव में ला दिया और राजस्थान की जीत पर मुहर लगा दी।

Tagged:

PBKS vs RR IPL 2026 PBKS VS RR STATS
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

जेवियर बार्टलेट 4 ओवर में 69 रन

एक
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com