VIDEO: ‘नो-हैंडशेक’ पॉलिसी पर कायम भारत, मैच जीतने के बाद भी नहीं मिलाया पाकिस्तान टीम से हाथ
Published - 15 Feb 2026, 10:46 PM | Updated - 16 Feb 2026, 01:04 PM
Table of Contents
IND vs PAK: रविवार को श्रीलंका के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सबसे रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 61 रन से रौंदकर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया है। पहले बैटिंग करते हुए भारत ने ईशान किशन की शानदार पारी की बदौलत 20 ओवर में 175 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान की पारी केवल 114 रन पर ढेर हो गई।
हालांकि, मैच समाप्त होने के बाद माना जा रहा था कि भारतीय टीम (IND vs PAK) और पाकिस्तानी खिलाड़ी हैंडशेक कर सकते हैं, लेकिन सूर्या एंड कंपनी ने एक बार फिर विश्व को बता दिया कि पाकिस्तान के खिलाफ वह केवल मैच खेलने आए हैं, न की उनके साथ भाई चारा बढ़ाने के लिए और यही कारण है कि भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ हाथ मिलाने से इनकार कर दिया है।
IND vs PAK: मैच के बाद खिलाड़ियों ने आपस में मिलाया हाथ
हार्दिक पंड्या ने पाकिस्तान (IND vs PAK) के पुछ्छले बल्लेबाज उस्मान तारिक को क्लिन बोल्ड करने पाकिस्तान की पारी को 114 रन पर समेट दिया। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों (IND vs PAK) ने मैदान पर आपस में हाथ मिलाया, लेकिन विरोधी टीमों के बल्लेबाज, जो कि उस वक्त मैदान पर मौजूद थे उनके साथ किसी भी तरह की कोई बातचीत नहीं की।
#INDvsPAK
— 𝕆𝕞𝕂𝕞𝕨𝕥 (@_OmKmwt) February 15, 2026
भारत ने मैच जीतने के बाद नहीं मिलाया पाकिस्तान से हाथ !
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने फिर दोहराया इतिहास।
शानदार जीत के बाद, पाकिस्तानी खिलाड़ियों से नहीं मिलाया हाथ। 😅#IshanKishan #PKMKB pic.twitter.com/NNGz5GlV4E
जबकि मैच समाप्त होने के बाद जब भारतीय खिलाड़ी (IND vs PAK) ड्रेसिंग रूम से मौजूद भारतीय स्पोर्टिंग स्टाफ के साथ हैंडशेक किया और पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया। बता दें कि, इससे पहले टॉस के समय भी भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था और टॉस के समय उन्होंने पाकिस्तानी कप्तान को पूरी तरह से नजरअंदाज किया था।
पाकिस्तान ने की थी आईसीसी से मांग
भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (IND vs PAK) ने काफी नौंटकी की थी और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल को ब्लैकमेल करने चाहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से पहले ये शर्त रखी थी कि इस मैच में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिलाए, लेकिन टॉस के दौरान ही पता चल गया कि भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ अपनी नो-हैंडशेक पॉलिसी कायम है।
ऐसा रहा मैच का सूरते-हाल
भारत बनाम पाकिस्तान मैच की बात करें तो इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया को पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा के रूप में बड़ा झटका लगा, लेकिन ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रन की पारी खेलकर अपनी टीम 20 ओवर में 175 रन तक पहुंचा दिया।
वहीं, 176 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम केवल 114 रन पर सिमट गई। जबकि पाकिस्तान के शीर्ष चार बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर सके और जिसके कारण उन्हें 61 रन की शर्मनाक हार मिली। बता दें कि, भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप के इतिहास में ये पाकिस्तान की 8वीं हार है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर