IND vs PAK: एक बार फिर सूर्यकुमार यादव की सेना के सामने पाकिस्तान टीम ने टेके घुटने, 114 रनों पर ढेर हुई पारी, 61 रनों से झेली हार
Published - 15 Feb 2026, 09:34 PM | Updated - 15 Feb 2026, 10:23 PM
Table of Contents
IND vs PAK: आईसीसी टी20 विश्व कप के इतिहास में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 8वीं बार हरा दिया है। श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रिक किया।
पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम (IND vs PAK) ने ईशान किशन की तूफानी 77 रनों की यादगार पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 175 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे। 176 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन बनाकर आउट हो गई। भारत ने ये मैच 61 रन से जीत लिया और सुपर-8 में प्रवेश कर लिया है।
IND vs PAK: ईशान किशन का हल्ला बोल
पाकिस्तान के खिलाफ ब्लॉकबस्टर मैच में पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया (IND vs PAK) की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। लेकिन यहां से ईशान किशन ने मोर्चा संभाला और तिलक वर्मा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 46 गेंदों पर 87 रन की शानदार साझेदारी की।
इसमें ईशान का योगदान 38 गेंदों पर 76 रन का था। लेकिन ईशान के आउट होने के बाद भारतीय पारी की रन बनाने की रफ्तार भी धीमी हो गई। ईशान ने इस मैच में 40 गेंदों पर 76 रन बनाए थे, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे।
बता दें कि, ईशान के अलावा इस मैच में कप्तान सूर्या ने 29 गेंदों पर 32, तिलक वर्मा ने 24 गेंदों पर 25, शिवम दुबे ने 17 गेंदों पर 27 और रिंकू सिंह ने 4 गेंदों पर नाबाद 11 रन की पारी खेली थी तो हार्दिक और अक्षर खाता तक नहीं खोल सके।
कीरोन पोलार्ड ने हार्दिक पांड्या पर कसा तंज, बोले 'उसे उसकी महंगी घड़ी की वजह से नहीं....'
छह स्पिनरों का पाकिस्तान ने किया यूज
भारत (IND vs PAK) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कप्तान सलमान अली आगा का बिल्कुल ठिकाने बैठा। पारी का पहला ओवर खुद कप्तान सलमान अली आगा डालने आए और ओवर की अंतिम गेंद पर उन्होंने अभिषेक शर्मा के रूप में बड़ी मछली को फंसा लिया।
इसके बाद कप्तान आगा ने भारत के बल्लेबाजों को रोकने के लिए केवल स्पिनरों का यूज किया। जबकि शाहीन शाह अफरीदी ने केवल दो ओवर की गेंदबाजी की। इस मैच में सलमान आगा ने दो ओवर में 11 रन देकर एक विकेट लिया तो शाहीन अफरीदी के खाते में एक सफलता आई, जबकि साइम अयूब ने 4 ओवर के कोटे में मात्र 25 रन देकर 3 बड़े विकेट झटके।
इसके अलावा जिस गेंदबाज की इस मुकाबले से पहले सबसे अधिक चर्चा हो रही थी, उसने भारत (IND vs PAK) के खिलाफ 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट झटका। बता दें कि, ये गेंदबाज उस्मान तारिक हैं, जिन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को उनकी स्टॉप एंड पॉज गेंदबाजी से खूब परेशान किया।
पाकिस्तान का बैटिंग ऑर्डर हुआ ध्वस्त
भारत के खिलाफ मुकाबला जीतने के लिए पाकिस्तान को 20 ओवर में 176 रन बनाने थे और इसकी जिम्मेदारी पाकिस्तान के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर था। लेकिन पहले ही ओवर में हार्दिक पंड्या ने इन फॉर्म बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को शून्य पर चलता कर दिया। जबकि पारी के दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने पहले साइम अयूब (6) को आउट किया और फिर कप्तान सलमान अली (4) आगा को आउट कर दिया।
पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माने जाने वाले बाबर आजम भी 5 के व्यक्तिगत स्कोर पर अपनी बीच टीम को बीच मझधार में छोड़कर चलते बने। हालांकि, उस्मान खान ने बल्ले से 34 गेंदों पर 44 रन बनाकर पाकिस्तान की जीत की उम्मीद जरूर जगाई थी, लेकिन अक्षर पटेल ने उस उम्मीद को भी खत्म कर दिया।
उस्मान का विकेट गिरने के बाद मोहम्मद नवाज और फहीम अशरफ भी जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट गए। बता दें कि, अंत में शाहीन ने आकर कुछ आकर्षक शॉट्स जरूर खेले, लेकिन ये उनकी टीम की जीत के लिए पर्याप्त नहीं थे।
भारतीय गेंदबाजों ने ढाया कहर
पाकिस्तान (IND vs PAK) के खिलाफ हाई- प्रेशर वाले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस मैच में बल्ले से फ्लॉप रहने वाले हार्दिक पंड्या ने अपने पहले ही ओवर में साहिबजादा फरहान को शून्य के स्कोर पर चलता कर दिया। तो बुमराह ने इस मैच में दो बल्लेबाजों का शिकार किया।
वहीं, अक्षर पटेल ने अपने चार ओवर में 29 रन देकर दो बड़ी विकेट हासिल की। जबकि कुलदीप यादव ने एक विकेट झटके तो तिलक वर्मा को एक विकेट हाथ लगा। पाकिस्तान के खिलाफ विश्व के नंबर एक टी20 गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने दो विकेट हासिल किए।
IND vs PAK मैच में बिना खाता खोले आउट हुए अभिषेक शर्मा, तो पाकिस्तानी फैंस ने जमकर लिए मजे
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर