IPL 2026 के बाद अगर मुंबई इंडियंस ने Hardik Pandya को किया रिलीज, तो ये 5 टीमें लगा सकती हैं बड़ी बोली
Published - 14 May 2026, 09:36 PM | Updated - 14 May 2026, 09:53 PM
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का सफर उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। टीम कई मुकाबलों में अच्छी शुरुआत के बाद भी मैच जीत नहीं पाई। कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) भी पूरे सीजन चर्चा में रहे। कभी फिटनेस को लेकर सवाल उठे तो कभी कप्तानी को लेकर आलोचना हुई।
ऐसे में अब सोशल मीडिया और क्रिकेट फैंस के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि अगर मुंबई इंडियंस अगले सीजन से पहले हार्दिक को रिलीज करती है, तो मेगा ऑक्शन में कई टीमें उन पर बड़ा दांव लगा सकती हैं। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) आज भी ऐसे भारतीय ऑलराउंडर हैं जो अकेले मैच का रुख बदलने का दम रखते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स Hardik Pandya को बना सकती है नया कप्तान

दिल्ली कैपिटल्स पिछले कुछ सीजन से एक मजबूत भारतीय कप्तान की तलाश में नजर आई है। टीम के पास अच्छे युवा खिलाड़ी जरूर हैं, लेकिन दबाव वाले मैचों में अनुभव की कमी दिखाई देती है।
अगर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ऑक्शन में आते हैं, तो दिल्ली की टीम उन पर बड़ी रकम खर्च कर सकती है। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की सबसे बड़ी ताकत उनकी ऑलराउंड क्षमता है।
वह तेज रन बनाने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी में भी विकेट निकाल सकते हैं। इसके अलावा कप्तानी का अनुभव भी उनके पक्ष में जाता है। गुजरात टाइटंस को अपनी कप्तानी में खिताब जिताने वाले हार्दिक को दिल्ली भविष्य के लंबे प्लान के तौर पर देख सकती है।
IPL 2026 के बीच काव्या मारन की टीम के खिलाड़ी ने किया बड़ा फैसला, रेड बॉल क्रिकेट को कहा अलविदा
LSG और CSK भी लगा सकती हैं दांव
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पिछले कुछ सीजन से मजबूत स्क्वॉड होने के बावजूद ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। टीम के पास अच्छे बल्लेबाज हैं, लेकिन एक भरोसेमंद भारतीय ऑलराउंडर की कमी हमेशा महसूस हुई। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इस कमी को पूरी तरह खत्म कर सकते हैं।
उनका टी20 क्रिकेट में अनुभव काफी बड़ा है। वह पावरप्ले के बाद तेजी से रन बनाने में माहिर हैं। इसके अलावा डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने की क्षमता उन्हें खास खिलाड़ी बनाती है। LSG मैनेजमेंट उन्हें कप्तान के विकल्प में भी देख सकती है क्योंकि इस साल ऋषभ पंत पूरी तरह असफल नजर आए।
वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की नजर भी हार्दिक पर रह सकती है। CSK हमेशा अनुभवी भारतीय खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने के लिए जानी जाती है। MS Dhoni के बाद टीम कोई ऐसे फीनीशर नहीं हैं जो टीम को निचले क्रम में जीत दिला सके।
अगर CSK उन्हें खरीदती है, तो वह सिर्फ खिलाड़ी नहीं बल्कि आगे जरूरत पड़ने पर कप्तान के तौर पर भी देखे जा सकते हैं। चेन्नई की टीम को ऐसा ऑलराउंडर चाहिए जो बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी योगदान दे सके और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इस भूमिका में बिल्कुल सही साबित हो सकते हैं।
राजस्थान रॉयल्स और KKR भी दिखा सकती हैं दिलचस्पी
राजस्थान रॉयल्स हमेशा युवा खिलाड़ियों पर भरोसा करने वाली टीम रही है। लेकिन टीम को कई बार अनुभवी फिनिशर और कप्तान की कमी खली है। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) जैसे खिलाड़ी राजस्थान के मिडिल ऑर्डर को नई मजबूती दे सकते हैं। वह मुश्किल हालात में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं और यही चीज उन्हें खास बनाती है।
इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स भी हार्दिक को अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश कर सकती है। KKR ऐसी टीम है जो मैच विनर खिलाड़ियों पर बड़ा दांव लगाने से पीछे नहीं हटती। इनका आक्रामक अंदाज ईडन गार्डन्स की पिच पर काफी खतरनाक साबित हो सकता है साथ ही कप्तानी विकल्प भी मिल सकता है।
फिलहाल मुंबई इंडियंस की तरफ से पांड्या को रिलीज करने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन IPL 2026 में टीम के प्रदर्शन और लगातार उठ रहे सवालों के बाद ऐसी चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। अगर हार्दिक ऑक्शन में आते हैं, तो यह तय माना जा रहा है कि कई फ्रेंचाइजी उनके लिए करोड़ों रुपये खर्च करने को तैयार होंगी।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर