IPL 2026 के प्लेऑफ को लेकर हुई बड़ी भविष्यवाणी, RCB समेत इन 4 टीमों को मिल सकता है टिकट
Table of Contents
IPL 2026 अब अपने आखिरी और सबसे रोमांचक चरण में पहुंच चुका है। पॉइंट्स टेबल में हर मुकाबले के बाद बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है और प्लेऑफ की रेस लगातार दिलचस्प होती जा रही है।
फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स 16-16 अंकों के साथ टॉप दो में मौजूद हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ चौथे नंबर पर बनी हुई है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स 12-12 अंकों के साथ अभी भी मजबूत स्थिति में हैं।
इसी बीच भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने IPL 2026 प्लेऑफ को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। अश्विन ने उन चार टीमों के नाम बताए हैं जिन्हें वह इस सीजन (IPL 2026) प्लेऑफ में पहुंचता हुआ देख रहे हैं। उनकी इस भविष्यवाणी ने फैंस के बीच नई बहस छेड़ दी है।
IPL 2026 में RCB को बताया सबसे मजबूत दावेदार
पंजाब किंग्स पर अश्विन का बड़ा भरोसा
पंजाब किंग्स इस सीजन (IPL 2026) में काफी बदली हुई टीम दिखाई दी है। 11 मैचों में 13 अंक लेकर टीम फिलहाल चौथे स्थान पर मौजूद है और उनके पास अभी भी तीन मुकाबले बाकी हैं। अश्विन का मानना है कि पंजाब की बल्लेबाजी इस सीजन काफी आक्रामक रही है और टीम दबाव वाले मुकाबलों में बेहतर क्रिकेट खेल रही है।
उन्होंने यह भी माना कि पंजाब अगर अपने बाकी मैचों में संयम बनाए रखती है तो वह आसानी से टॉप-4 में जगह बना सकती है। टीम का नेट रन रेट भी सकारात्मक है, जो अंत में बड़ा फर्क पैदा कर सकता है।
गुजरात टाइटन्स की लगातार शानदार लय
गुजरात टाइटन्स ने इस सीजन (IPL 2026) एक बार फिर अपनी स्थिरता से प्रभावित किया है। टीम के पास 12 मैचों में 16 अंक हैं और गेंदबाजी यूनिट लगातार विपक्षी टीमों पर दबाव बना रही है। अश्विन ने GT को प्लेऑफ का सबसे मजबूत दावेदारों में से एक बताया है।
उनके अनुसार गुजरात की सबसे बड़ी ताकत उनका संतुलित संयोजन है। टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यही कारण है कि GT को प्लेऑफ की रेस में काफी आगे माना जा रहा है।
CSK को लेकर अश्विन की खास भविष्यवाणी
चेन्नई सुपर किंग्स फिलहाल पांचवें स्थान पर है, लेकिन अश्विन को अब भी इस टीम पर पूरा भरोसा है। CSK के 11 मैचों में 12 अंक हैं और टीम के पास अभी तीन मुकाबले बाकी हैं। अश्विन का मानना है कि अगर चेन्नई अपने बाकी मैच जीत जाती है तो वह आसानी से प्लेऑफ में पहुंच सकती है।
उन्होंने यह भी कहा कि चेन्नई जैसी अनुभवी टीम बड़े मुकाबलों में अलग स्तर का प्रदर्शन करती है। अश्विन को उम्मीद है कि अगर CSK लय पकड़ लेती है, तो वह सिर्फ प्लेऑफ तक ही सीमित नहीं रहेगी बल्कि ट्रॉफी जीतने की भी प्रबल दावेदार बन सकती है।
ये भी पढ़े : फिल साल्ट की वापसी पर रजत पाटीदार ने दिया अपडेट, इस दिन आएंगें अब खेलते नजर
Tagged:
RCB r ashwin csk cricket news IPL 2026