Prabhsimran Singh ने अपने ट्रोलर्स को दिया मुंह तोड़ जवाब, ये स्टोरी शेयर कर की सबकी बोलती बंद
Published - 14 May 2026, 03:56 PM | Updated - 14 May 2026, 04:06 PM
Table of Contents
Prabhsimran Singh: पंजाब किंग्स के युवा सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने आलोचनाओं को करारा जवाब देते हुए एक स्टोरी शेयर की है। खास बात ये है कि उन्होंने इस स्टोरी पर खुद की एक तस्वीर शेयर की है और उसपर एक इमोजी लगाया है।
प्रभसिमरन (Prabhsimran Singh) का यह पोस्ट उन लोगों को करारा जवाब है, जो कि कुछ समय पहले उनकी फिटनेस को लेकर आलोचना कर रहे थे, लेकिन शायद इस इमेज के बाद वह होना बंद हो जाएगा। बता दें कि, पंजाब किंग्स का यह सलामी बल्लेबाज मौजूदा सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग उनके वजह को लेकर अफवाह उड़ा रहे हैं।
Prabhsimran Singh का बढ़ गया 10 किलो वजन!
पंजाब किंग्स के युवा सलामी बल्लेबाज को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि पिछले कुछ हफ्तों में उनका वजन 10 किलोग्राम तक बढ़ गया है। इसके बाद उनकी खूब आलोचना होने लगी थी, लेकिन अब सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर उन्होंने बिना शर्ट के के फोटो शेयर की है, जिसमें वह पोज देते नजर आ रहे हैं।
I don’t see that Prabhsimran gained 10 kg. Big thanks to him for clearing the air and shutting down the rumours. Who are these X journalists giving exact weight figures? Did they personally put him on a weighing scale? It’s pure bullsh!t. They drop stories with zero names, no… pic.twitter.com/w07jj48ae7
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) May 13, 2026
बता दें कि, यह तस्वीर उन लोगों के लिए मानी जा रही है कि जो कि दावा कर रहे थे कि पिछले 7 दिनों में प्रभसिमरन (Prabhsimran Singh) का 10 किलो वजन बढ़ गया है। बता दें कि, इस स्टोरी पर उन्होंने एक इमोजी भी लगाया है, जो कि चुप होने का इशारा करता है।
झरने के पास प्रभसिमरन का पोज
आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का अगला मुकाबला 14 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ धर्मशाला में होने वाला है। इस मैच से पहले तूफानी ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने धर्मशाला के ‘’भागसू नाग’’ झरने के पास यह फिट और टोन्ड बॉडी वाली फोटो खिंचवाई है, जो कि उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है।
प्रशंसकों को प्रभसिमरन (Prabhsimran Singh) का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है तो तस्वीर पर उन्होंने चुप रहने वाला इमोजी भी लगाया है, जो कि बिना कुछ कहे उन तमाम अफवाहों को खारिज करने के लिए काफी था।
पिछली 3 पारियों में रहे हैं फ्लॉप
प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh) ने आईपीएल 2026 की शुरुआत काफी धमाकेदार अंदाज में की थी, लेकिन पिछली तीन पारियों में उनके बल्ले से बिल्कुल भी रन नहीं निकले हैं। तूफानी बल्लेबाज ने गुजरात के खिलाफ सिर्फ 15 रन बनाए थे तो सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए।
इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जा रही पिच पर उनके बल्ले से सिर्फ 18 रन की मामूली पारी निकली थी। जबकि उनके फॉर्म का असर टीम के प्रदर्शन पर भी साफ देखने को मिल रहा है। ऐसे में वह चाहेंगे कि मुंबई के खिलाफ वह धमाकेदार पारी खेलकर अपनी टीम की हार के सिलसिलों पर रोक लगा सके।
फिल साल्ट की वापसी पर रजत पाटीदार ने दिया अपडेट, इस दिन आएंगें अब खेलते नजर
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर